Monday, June 15, 2026
30 C
Bhopal

सेना के बजट में 63 हजार करोड़ की कटौती

संसद की स्टैंडिंग कमेटी ऑन डिफेंस ने लोकसभा में रिपोर्ट पेश करते हुए कहा है कि बॉर्डर पर तनाव के बीच सेना के बजट में कटौती करना खतरनाक हो सकता है। कमेटी ने कहा कि साल 2022-23 के लिए कैपिटल हैड के तहत सेना के लिए 2.15 लाख करोड़ रुपए का प्रोविजन किया गया था, लेकिन आवंटन सिर्फ 1. 52 लाख करोड़ रुपए का हुआ। खबर पढ़ने से पहले आप हमारे इस पोल में भाग ले सकते हैं। हथियार खरीदने के लिए 2021-22 से भी कम पैसा मिलाकमेटी ने कहा कि थल सेना ने 46,844 करोड़ रुपए की मांग की थी, लेकिन उसे केवल 32,115 करोड़ रुपए मिले हैं। इसी तरह वायुसेना को 85,323 करोड़ रुपए के बजाय 56,852 करोड़ रुपए और नौसेना को 67,623 करोड़ रुपए के बजाय 47,591 करोड़ रुपए मिले हैं। साल 2021-22 में एयरफोर्स को 53 हजार करोड़ रुपए, आर्मी को 36 हजार करोड़ और नेवी को 33 हजार करोड़ रुपए मिले थे।डिफेंस रिसर्च पर 1% से भी कम खर्च करता है भारतकमेटी ने रिपोर्ट में डिफेंस रिसर्च पर भारत सरकार की ओर से रक्षा बजट का 1% से भी कम खर्च करने का मुद्दा उठाया है। चीन डिफेंस रिसर्च पर कुल रक्षा बजट का 20% और अमेरिका 12% खर्च करता है।सैन्य आधुनिकीकरण के लिए जल्द बनाया जाए कोषकमेटी ने आगे कहा कि हमने कैबिनेट नोट के उस प्रस्ताव पर विचार कर लिया है, जिसमें मिलिट्री आधुनिकीकरण के लिए अलग से कोश बनाने की बात कही है। कमेटी ने कहा कि हमारी मांग है कि सरकार जल्द से जल्द इसकी मंजूरी दें, जिससे आधुनिकीकरण के लिए और अधिक बजट सेना को मिल सके।

Hot this week

इंदौर: मेरठ की शातिर गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल जब्त

​इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने सोमवार को मेरठ (उत्तर प्रदेश)...

रिश्वतखोर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पर लोकायुक्त का शिकंजा, सहयोगी गिरफ्तार

​इंदौर/देवास। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नामांकन रद्दीकरण पर कांग्रेस का विरोध: घेराव का फरमान, पर सड़कों पर दिखे सिर्फ ‘7 योद्धा’

​भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन...

Topics

शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के करोंद इलाके में एक...

टेलीग्राम पर ट्रेडिंग का झांसा देकर युवक से 23.84 लाख की धोखाधड़ी

​ग्वालियर। शहर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img