Saturday, February 21, 2026
19.9 C
Bhopal

साढ़े तीन साल की बच्ची से अश्लील हरकत

भोपाल में एक बार फिर साढ़े तीन साल की बच्ची से कथित रूप से गंदी हरकत हुई है। बच्ची की ट्यूशन टीचर के बेटे पर आरोप लगा है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। परिजन ने बुधवार को पुलिस से शिकायत की है।

मामला शहर के बागसेवनिया क्षेत्र का है। बच्ची के शरीर पर निशान देखकर मां ने बुधवार सुबह यह बात पड़ोसियों को बताई। ये जानकारी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं तक पहुंची। इसके बाद कार्यकर्ता बच्ची और उसकी मां को बागसेवनिया थाने लेकर पहुंचे। यहां आरोपी पर एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

डीसीपी जोन-2 संजय कुमार अग्रवाल ने बताया-

बच्ची घर के पास ही एक महिला के पास ट्यूशन के लिए जाती है। बुधवार दोपहर बच्ची के परिजन उसे थाने लेकर आए थे। उसकी मां ने बताया कि उन्हें बच्ची के साथ गलत काम किए जाने का शक है। उन्हें ट्यूशन टीचर के 19 साल के बेटे पर शक है।

डीसीपी संजय कुमार ने कहा है कि बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) की टीम के साथ मेडिकल के लिए रवाना किया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

ट्यूशन से आने के बाद बच्ची हो रही थी विहिप कार्यकर्ता जितेंद्र चौहान ने बताया-

बच्ची गरीब परिवार की है। मां घरों में काम करती है। पिता नहीं हैं। पास में रहने वाले दूसरे समुदाय की एक महिला ट्यूशन पढ़ाने का काम करती है। बच्ची यहीं पढ़ती है, मंगलवार को ट्यूशन से आने के बाद बच्ची रो रही थी।

बच्ची के शरीर पर खरोंच के निशान मिले विहिप कार्यकर्ता जितेन्द्र चौहान के मुताबिक बच्ची की मां ने उससे पूछताछ की, वह कुछ बता नहीं सकी। बच्ची को चेक करने पर मां ने पाया कि उसके शरीर पर खरोंच के निशान हैं। इसकी जानकारी बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं तक आई। तब बच्ची के घर पहुंचे और उसकी मां के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने आए। आरोपी पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए।

Hot this week

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...

भोपाल: अज्ञात वाहन की टक्कर से संघ प्रचारक की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल | राजधानी के ईटखेड़ी इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img