Tuesday, February 17, 2026
30 C
Bhopal

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में ‘पैगाम-ए-मोहब्बत’ रैली का आयोजन किया

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में ‘पैगाम-ए-मोहब्बत’ रैली का आयोजन किया गया। विधायक आरिफ अकील के नेतृत्व में निकली इस रैली में हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान तिरंगे लहराते रहे और देशभक्ति गीतों की धुन से पूरा पुराना शहर गूंज उठा।
रैली का आगाज भोपाल टॉकीज से हुआ, जो पीरगेट, इमामी गेट, आजाद मार्केट सहित पुराने शहर के कई इलाकों से गुजरी। अलग-अलग मोहल्लों से लोग हाथों में तिरंगा लिए रैली में शामिल हुए। जगह-जगह स्वागत के लिए मंच सजाए गए थे और देशभक्ति के नारों से माहौल जोश से भर गया।
कार्यक्रम में विधायक आतिफ अकील के साथ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी मौजूद रहें। उन्होंने लोगों को एकता और भाईचारे का संदेश देने की अपील की।

‘पैगाम-ए-मोहब्बत’ रैली की तस्वीरें..

Hot this week

शादी की खुशियां दहशत में बदलीं, होटल प्ले एंड रिसोर्ट में गैस सिलेंडर ब्लास्ट

​भोपाल। राजधानी के भौंरी स्थित 'होटल प्ले एंड रिसोर्ट'...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

Topics

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img