Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

बिलखिरिया इलाके में सरेराह बी.टेक छात्र की चाकू मारकर कर दी हत्या

भोपाल के बिलखिरिया इलाके में सरेराह बी.टेक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार की देर रात की है। शुक्रवार की सुबह घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बिलखिरिया पुलिस ने हत्या कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। चाकू मारने वाले का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। हमले से पूर्व युवक ड्यूटी से घर के लिए लौट रहा था। कंपनी के बस से उतरने के बाद पैदल घर जा रहा था। तभी किसी ने हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, नीतेश चंद्रवंशी (22) मूलरूप से ग्राम मूसा देही छिंदवाड़ा का रहने वाला था। तीन सालों से भोपाल के कोकता नंबर एक में सुनील के मकान में किराए से रह रहा था। उसके साथ प्रशांत नाम का दोस्त भी रहता है। प्रशांत ने बताया कि नीतेश रायसेन रोड के प्राइवेट कॉलेज से बी.टेक थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा था।
वायर बनाने वाली कंपनी में करता था जॉब
नीतेश पढ़ाई के साथ योजाकी नाम की वायर कंपनी में जॉब भी करता था। गुरुवार की देर रात 11:30 बजे रोज की तरह कंपनी की बस ने उसे घर से करीब चार सौ मीटर दूसर मुख्य मार्ग पर उतारा। यहां से दोस्त पैदल घर आ रहा था। तभी उसे पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मार दिया।
लहूलुहान हालत में दोस्त को कॉल किया
नीतेश ने चाकू लगने के बाद लहूलुहान हालत में दोस्त प्रशांत को कॉल किया और तत्काल मदद के लिए बुलाया। उसने प्रशांत को बताया कि अज्ञात एक्टिवा सवार दो युवकों ने उसे पीछे से चाकू मारा और फरार हो गए। उनसे उसका कोई विवाद नहीं था।
लूट के इरादे से हमले का अनुमान
अन्य किसी से भी किसी प्रकार की कोई रंजिश नहीं थी। प्रशांत का अनुमान है कि लूटपाट की नीयत से हमला किया गया होगा। हालांकि पुलिस का कहना है कि नीतेश के पास मोबाइल सहित अन्य सामान गायब नहीं हुआ है। मृतक के बयानों को दर्ज नहीं किया जा सका था।
कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस
टीआई उमेश चौहान ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रहे हैं। हत्या के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। मृतक के पीट और कमर पर चाकू के दो गहरे वार हैं

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img