Sunday, April 5, 2026
20.1 C
Bhopal

पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक पर्व पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने गौशाला में की गोवर्धन पूजा, सुख-समृद्धि की कामना की

मंदसौर: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी ने आज मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्री गुरुदेव कमलमुनि चिन्मयानंद गौशाला, लामगरी/नगरी में आयोजित जिला स्तरीय गोवर्धन पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक पर्व गोवर्धन पूजा के पावन उपलक्ष्य पर आयोजित इस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने भगवान गोवर्धन एवं गौमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं आरोग्यमय जीवन हेतु प्रभु से प्रार्थना की। उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति और गौमाता के प्रति हमारे दायित्वों का स्मरण कराता है।गौ-सेवा एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोरउपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण, गौ-सेवा, कृषि विकास एवं राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु पूरी तरह कटिबद्ध है। उन्होंने गौ-सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौशालाएं हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं और सरकार इनके विकास को प्राथमिकता देगी।प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे उपस्थितइस जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के साथ कई अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर जी, लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि-पदाधिकारी, कार्यकर्ता बन्धु, गौशाला के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अन्य वरेण्यजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गौमाता की परिक्रमा की और गोवर्धन पर्वत की पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया।

Hot this week

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img