Wednesday, July 15, 2026
30.4 C
Bhopal

Operation Ganga Updates: खारकीव में अभी भी फंसे हैं सैकड़ों भारतीय, निकालने के प्रयास जारी: विदेश मंत्रालय

Operation Ganga Update: यूक्रेन में बढ़ते हमलों के बीच भारत सरकार ने अपने देशवासियों को निकालने की कोशिश और तेज कर दी है। गुरुवार को भारत सरकार के प्रयासों के बारे में जानकारी देते विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया है कि यूक्रेन में फंसे 18,000 लोग वहां से निकल चुके हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत भारत सरकार 30 विमानों से अपने 6,400 नागरिकों को यूक्रेन से स्वदेश ला चुकी है। अगले 24 घंटे के दौरान लोगों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए 18 विमानों का संचालन किया जायेगा। मंत्रालय कुछ और उड़ानें शेड्यूल कर रहा है, जिससे अगले 2-3 दिनों में बड़ी संख्या में भारतीय वापस लौट आएंगे।

विदेश मंत्रालय ने एक और चिंताजनक जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेनी अधिकारियों से हमें पता चला है कि कई छात्रों ने कल खारकीव छोड़ दिया। लेकिन कुछ अभी भी फंसे हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि शुरुआत में यूक्रेन में 20,000 भारतीय नागरिकों का पंजीकरण किया गया था, लेकिन कई ऐसे भी थे जिन्होंने पंजीकरण नहीं कराया था। हमारा अनुमान है कि कुछ सौ नागरिक अभी भी खारकीव में रह रहे हैं। हमारी प्राथमिकता उन सभी को सुरक्षित बाहर निकालना है।

अब तक हुए प्रयास

मंत्रालय के गुरुवार को बताया कि हाल के दिनों में उड़ानें बढ़ाई गई हैं और आने वाले दिनों में और फ्लाइट बढ़ाई जाएंगी। अरिंदम बागची के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 15 फ्लाइटें भारत आई हैं। वहीं अगले 24 घंटों में 18 फ्लाइटों को यूक्रेन भेजा जाएगा। इनमें 3 फ्लाइट भारतीय वायुसेना C-17 है बाकी के कमर्शियल फ्लाइट्स हैं, जिनमें एयर इंडिया, ईंडिको,स्पाइस जेट, गो एयर और गो फर्स्ट के फ्लाइट हैं। ये फ्लाइट उन भारतीयों को लेकर आएंगी, जो यूक्रेन से निकल गए हैं और अब पड़ोसी देशों में हैं। इन सभी भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए मंत्रालय कोशिश कर रहा है। अरिंदम बागची ने भारतीयों की मेजबानी करने और उन्हें निकालने में मदद करने के लिए यूक्रेन की सरकार और पड़ोसी देशों की सराहना की है।

Hot this week

भोपाल: सुदामा नगर दंपती हत्याकांड का खुलासा, प्रॉपर्टी डीलर सगे भाइयों ने की थी हत्या

​भोपाल। सुदामा नगर में रहने वाले बुजुर्ग दंपती हेमंत...

भोपाल के तीन तेजतर्रार एसआई बने टीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपने प्रमोशन का...

मकान बेचकर खाते में जमा कराए थे 5.25 लाख, ठग ने एटीएम से किए पार

​इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बैंक खाते से...

Topics

भोपाल के तीन तेजतर्रार एसआई बने टीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपने प्रमोशन का...

मकान बेचकर खाते में जमा कराए थे 5.25 लाख, ठग ने एटीएम से किए पार

​इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बैंक खाते से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img