Thursday, September 10, 2026
25.1 C
Bhopal

Operation Ganga Updates: Pisochin से छात्रों को निकालने का काम शुरु, यहां फंसे हैं करीब 1000 भारतीय

Operation Ganga Updates: रुस और यूक्रेन की बीच युद्ध में जैसे-जैसे तेजी आती जा रही है, वहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकलना और मुश्किल होता जा रहा है। इस मामले में सरकार के प्रयासों की ताजा जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि हमारी पहली एडवाइजरी जारी होने के बाद 20,000 से अधिक भारतीय नागरिक यूक्रेन से निकल चुके हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक यूक्रेन के युद्धग्रस्त शहर पिशोचीन (Pisochin) से भारतीय छात्रों को निकालने का काम शुरु हो गया है। छात्रों से बसों से निकटवर्ती सीमा तक ले जाया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक यहां करीब 1000 भारतीय फंसे हुए हैं।

वहीं, ऑपरेशन गंगा के तहत 48 उड़ानें अब तक यूक्रेन से लगभग 10,348 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचीं हैं। पिछले 24 घंटों में 18 और फ्लाइट आई हैं, जिनसे 4000 भारतीयों को वापस भारत लाया गया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि अगले 24 घंटों में लगभग ऐसे सभी भारतीय भारत पहुंच जाएंगे, जो यूक्रेन बॉर्डर पार करके पड़ोसी देशों में पहुंचे हैं। हम आगे भी लगातार फ्लाइट शेड्यूल करते रहेंगे।

लेकिन कुछ लोगों के अभी भी यूक्रेन में फंसे होने की आशंका है। खास तौर पर पूर्वी यूक्रेन के शहरों जैसे खारकीव और पिशोचीन में फंसे भारतीयों को निकालना मुश्किल हो रहा है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक पिशोचीन (Pisochin) में करीब 1000 भारतीय और सुमी (Sumy) में 700 से ज्यादा भारतीय फंसे हुए हैं। आपको बता दें कि रुसी सेना ने सबसे पहले इन्हीं इलाकों में हमला किया और रोमानिया, पोलैंड जैसे देशों की सीमाएं यहां से काफी दूर हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि हम लोकल लेवल पर सीजफायर कराने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि यहां फंसे लोगों को निकाला जा सके। साथ ही इन शहरों में कुछ बसों का इंतजाम किया है। 5 बसें पहले से ही इस काम में जुट गई हैं, और कुछ और बसों का इंतजाम किया जा रहा है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने विशेष ट्रेनों के लिए यूक्रेन के अधिकारियों से अनुरोध किया था लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। भारतीय अधिकारियों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को भी वहां से सुरक्षित निकाला है, जबकि नेपाल से भी ऐसा ही एक आग्रह मिला है। विदेश मंत्रालय ने खारकीव में किसी भारतीय को बंधन बनाये जाने की खबरों को भी खारिज किया।

Hot this week

लालघाटी पर परिवहन विभाग की कार्रवाई: बिना परमिट 2 बसें जब्त, 5 पर जुर्माना

​परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की...

भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की दबिश, 4 मामले दर्ज

​कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त...

छोटे तालाब में मिला फेब्रिकेशन कामगार का शव, प्रेम प्रसंग में धोखे का आरोप

​भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से पिछले कुछ दिनों...

Topics

लालघाटी पर परिवहन विभाग की कार्रवाई: बिना परमिट 2 बसें जब्त, 5 पर जुर्माना

​परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की...

भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की दबिश, 4 मामले दर्ज

​कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त...

छोटे तालाब में मिला फेब्रिकेशन कामगार का शव, प्रेम प्रसंग में धोखे का आरोप

​भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से पिछले कुछ दिनों...

सीधी और मऊगंज में वन्यजीव तस्करों का पर्दाफाश, तेंदुए की खाल के साथ तीन गिरफ्तार

​सीधी/भोपाल डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने वन विभाग और...

होटल में ब्यूटिशियन की संदिग्ध मौत: प्रेमी अस्पताल छोड़कर भागा

​इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र के एलएक्स होटल के...

कजलीखेड़ा में स्कॉर्पियो से 40 पेटी अवैध शराब जब्त, चालक घायल

​भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img