Monday, June 22, 2026
35.9 C
Bhopal

भोपाल के बावड़ियाकलां में शराब दुकान खोलने का विरोध

भोपाल के बावड़ियाकलां चौक में शराब दुकान खोलने के विरोध में गुरुवार को लोग सड़क पर उतर गए। उनका कहना था कि जिस जगह दुकान खोली जा रही है, उससे सिर्फ 50 मीटर दूर ही अस्पताल और रहवासी इलाका है। वहीं, मंदिर होने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है।

यहां पर दुकान के लिए स्ट्रक्चर तैयार हो रहा है। गुरुवार को जैसे ही लोगों को यहां दुकान खुलने की खबर मिली, वे एकजुट होकर विरोध करने लगे। कॉलोनी के महिला-पुरुष मैदान में उतर गए। उनका कहना था कि अस्पताल और धार्मिक स्थलों के पास शराब की दुकान खोलना न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि यह सामाजिक माहौल को भी बिगाड़ सकता है।

कॉलोनी के गेट के पास ही दुकान रहवासियों ने कहा कि कॉलोनी के गेट के पास ही शराब दुकान खोली जा रही है। यह फैसला न सिर्फ गलत है, बल्कि सरकार की मंशा के भी खिलाफ है। लोगों ने प्रशासन से इस दुकान को खुलने से रोकने की मांग की है। वहीं, चेतावनी दी कि यदि इसे हटाया नहीं गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

मालवीय नगर में भी दुकान खोलने का विरोध इधर, मालवीय नगर स्थित पत्रकार भवन के सामने भी शराब की दुकान खोलने का विरोध रहवासी कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने पार्षद पप्पू विलास को आवेदन सौंपा। इस पर पार्षद का समर्थन भी रहवासियों को मिला है।

Hot this week

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

Topics

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img