Saturday, February 28, 2026
23 C
Bhopal

भोपाल के फिटजी सेंटर में पेरेंट्स का प्रदर्शन

भोपाल के फिटजी कोचिंग सेंटर के बाहर मंगलवार को अभिभावकों ने जमकर नारेबाजी की। अभिभावकों की मांग है कि जल्द से जल्द कोचिंग संस्थान के मालिक डीके गोयल को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उसका बैंक अकाउंट सीज कर अभिभावकों के सारे पैसे लौटाए जाए।

इस दौरान अभिभावकों ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ एक सख्त गाइडलाइन बनाने की भी मांग की है, ताकि आगे से कोई भी कोचिंग संस्थान ऐसी धोखाधड़ी न कर सके।

पेरेंट्स अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि हमने इसको लेकर कलेक्ट्रेट और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मगर हमें अभी तक प्रशासन या पुलिस की तरफ से कोई भी जवाब नहीं मिला है। बता दें कि इससे चार दिन पहले भी यह पेरेंट्स फिटजी इंस्टीट्यूट पर पहुंचे थे।

अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि उनका बेटा पिछले चार साल से फिटजी का इंटीग्रेटेड कोर्स कर रहा था। क्लास 9 और 10 सुचारू रूप से चलीं। लेकिन दिसंबर के पहले सप्ताह में जानकारी मिली कि फिटजी कोचिंग बंद हो गई है।

इस घटना से करीब 700 अभिभावकों के पैसे फंस गए हैं। दूसरी तरफ फिटजी के सेंटर हेड ने एक पत्र जारी कर लिखा है कि उनके हाथ में कुछ भी नहीं है। वहीं, पेरेंट्स अपनी रकम दिल्ली सेंटर से मांगे। भोपाल सेंटर के संचालक केके पांडे भी इस बारे में बात नहीं कर रहे हैं। बता दें कि देशभर के विभिन्न शहरों में फिटजी की 72 कोचिंग क्लासेस हैं।

Hot this week

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

झाड़-फूंक के पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास के...

भोपाल: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार कार

​गिन्नौरी रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,...

अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

​भोपाल | राजधानी के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार देर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img