Saturday, October 3, 2026
33 C
Bhopal

सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़

इंदौर के संयोगितागंज इलाके में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसमें वह स्कूल से अपने घर जाने के लिए निकली। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ हरकत की। छात्रा घर पहुंची ओर परिवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इलाके के शासकीय स्कूल में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने अमन निवासी चितावद के खिलाफ छेडछाड़ काे लेकर केस दर्ज किया है। छात्रा ने बताया कि वह सातवीं कक्षा में पढ़ती है, अमन आए दिन उसका पीछा करता है।

सोमवार को वह स्कूल से करीब शाम 4 बजे के लगभग छुट्‌टी होने के बाद पैदल अपने घर जा रही थी। तभी अमन आया ओर रास्ता रोका ओर कहा कि उसे बात करना है। मना करते हुए आगे बढ गई, इसके बाद उसने लगातार पीछा किया। एक जगह रास्ते में हाथ पकड़ा ओर कहा कि बात नहीं करेगी तो ठीक नही रहेगा। इसके बाद छात्रा ने शोर मचा दिया तो वह मौके से भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

Hot this week

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img