Saturday, August 15, 2026
23.1 C
Bhopal

पार्थ चटर्जी पर महिला ने चप्पल फेंकी

बंगाल के चर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोपी ममता बनर्जी सरकार के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी पर एक महिला ने चप्पल फेंकी है। पार्थ पर उस समय चप्पल फेंकी गई, जब उन्हें मेडिकल के लिए कोलकाता के ESIC हॉस्पिटल में लाया गया था। महिला यहां अपने परिजन का इलाज करवा रही है।मीडिया से बातचीत के दौरान गुस्साई महिला ने कहा कि पार्थ चटर्जी जैसे लोग जनता का करोड़ों रुपए लूटकर अपने घर की तिजोरी भर रहे हैं। ऐसे भ्रष्टाचारी को AC कार में अस्पताल लाया जाता है। इन्हें तो गले में रस्सी बांधकर घसीटकर लाना चाहिए।मैं अपने मरीज के लिए दवा लाने गई थी, लेकिन पार्थ को देखकर मुझे गुस्सा आया और मैंने उसे चप्पल फेंककर मारी। ये चप्पल उसके गंजे सिर पर जाकर लगती तो मुझे ज्यादा खुशी होती। मैं तो नंगे पांव चल लूंगी, लेकिन ऐसे लुटेरों को कब तक सरकारी सुविधा मिलती रहेगी। बता दें कि पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को हर 48 घंटे में ESIC हॉस्पिटल में मेडिकल टेस्ट के लिए लाया जाता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img