Wednesday, July 15, 2026
26.9 C
Bhopal

Peshawar Bomb Blast: पेशावर में नमाज के दौरान मस्जिद में विस्फोट, 30 लोगों की मौत, 50 घायल

Peshawar Bomb Blast पेशावर । पाकिस्तान के पेशावर में भयावह बम धमाके में 30 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पेशावर में जुमे की नमाज के दौरान इमाम बरगाह (मस्जिद) के अंदर धमाका हुआ। इस हादसे में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल है।

पुलिस ने बताया आत्मघाती हमला

शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इसे आत्मघाती हमला बताया है। पेशावर के सीसीपीओ ने बताया है कि कोचा रिसालदार स्थित इमामबाड़ में पुलिस सुरक्षा तैनात की गई थी। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने दो पुलिस गार्डों को गोली मार दी और जल्द ही विस्फोटक के साथ परिसर में घुसकर ब्लास्ट कर दिया। यह संभवतः इमामबाड़े में एक आत्मघाती हमला (Suicide Attack) था। पुलिस अभी और अधिक जांच कर रही है। इस धमाके के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और चप्पे चप्पे पर तलाशी ली जा रही है।

Hot this week

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 19 जुलाई...

भोपाल: सुदामा नगर दंपती हत्याकांड का खुलासा, प्रॉपर्टी डीलर सगे भाइयों ने की थी हत्या

​भोपाल। सुदामा नगर में रहने वाले बुजुर्ग दंपती हेमंत...

भोपाल के तीन तेजतर्रार एसआई बने टीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपने प्रमोशन का...

Topics

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 19 जुलाई...

भोपाल के तीन तेजतर्रार एसआई बने टीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपने प्रमोशन का...

मकान बेचकर खाते में जमा कराए थे 5.25 लाख, ठग ने एटीएम से किए पार

​इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बैंक खाते से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img