Monday, September 21, 2026
24.1 C
Bhopal

PM मोदी के रोड शो में तैनात रहेंगे 2000 जवान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मध्यप्रदेश दौरे पर आएंगे। वे भोपाल में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में एक किमी लंबा रोड शो करेंगे। इसके चलते रविवार को पुलिस कमिश्नर, SPG और पुलिस अफसरों ने रूट्स का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा नेता भी मौजूद रहें।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि 24 अप्रैल को पीएम मोदी के गुजरने वाले तमाम रूट पर 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पीएम की सुरक्षा व्यवस्था का सुपरविजन एडीजी चंचल शेखर और 30 IPS अधिकारियों के हवाले हैं।

रोड शो की शुरुआत ओल्ड विधानसभा के ठीक सामने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा से होगी। यह रोशनपुरा होते हुए अपेक्स सर्किल तक जाएगा। यानी करीब 1 किमी का रोड शो होगा। इस दौरान ट्रैफिक भी डायवर्ट रहेगा। डायवर्ट रूट को लेकर ट्रैफिक पुलिस जल्द एडवाइजरी जारी करेगी।

पहली लेयर में तैनात रहेंगे कमांडो

पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में केंद्र से लेकर राज्य तक की खुफिया एजेंसी हाई अलर्ट पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसपीजी ने संभाल ली है, और सुरक्षा की थ्री लेयर व्यवस्था की गई है। पहली लेयर में एसपीजी के कमांडो तैनात रहेंगे।

Hot this week

भोपाल देहात पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: 87 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान

​भोपाल देहात: आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में...

मून लाइट टाईम्स के 20 वर्ष पूर्ण: संत हिरदाराम साहिब के जीवन पर आधारित विशेषांक का विमोचन

संत हिरदाराम नगर, भोपाल: संत शिरोमणि बाबा हिरदाराम साहिब के...

Topics

भोपाल देहात पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: 87 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान

​भोपाल देहात: आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में...

चलती बाइक पर दोस्त की कनपटी से सटाकर गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, विदिशा से खरीदा था कट्टा

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img