Thursday, October 8, 2026
21.1 C
Bhopal

PM Modi Rally Live: जालंधर में पीएम मोदी बोले-नवा पंजाब- जो कर्ज़ से मुक्त होगा, अवसरों से युक्त होगा, पढ़ें पूरा संबोधन

PM Modi Rally: पंजाब विधानसभा चुनाव में यहां पीएपी ग्राउंड में रैली भाजपा गठबंधन की रैली शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहुंच गए हैं। यहां उन्‍होंने आते से ही कहा कि गुरुओं, पीरों, फकीरों,महान क्रांतिकारियों और जनरलों की धरती पर आना अपने आप में बहुत बड़ा सुख है। मैं सभी गुरुओं को प्रणाम करते हुए जालंधर की धरती से शक्तिपीठ देवी तालाब की देवी माता त्रिपुरमालिनी को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। आज मेरी इच्छा थी कि देवी जी के चरणों में जाकर नमन करूं, उनका आशीर्वाद लूं। लेकिन यहां के प्रशासन और पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि हम व्यवस्था नहीं कर पाएंगे आप हेलीकॉप्टर से ही चले जाइये। अब ये हाल हैं सरकार के यहां। पढ़ें उनके संबोधन की खास बातें।

यहां देखें सभा का वीडियो

आज जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की, हमारे वीर शहीदों की तीसरी बरसी है। मैं पंजाब की धरती से भारत मां के वीर शहीदों के चरणों में श्रद्धापूर्वक सर झुकाता हूं। बीते वर्षों में आप सभी ने देश के लिए मेरी मेहनत देखी है। जब हम देश के लिए जो संकल्प लेते हैं, उसे हम प्रकल्प बनाते हैं और प्रकल्प को परिपूर्ण करने के लिए जीवन खपा देते हैं। पंजाब ने मुझे तब रोटी खिलाई है जब मैं भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता के तौर पर यहां गांव-गांव में काम करता था। पंजाब ने मुझे इतना कुछ दिया है कि मैं इसका कर्ज उतारने के लिए जितनी सेवा करता हूं, मुझे उतनी ही और मेहनत करने का मन करता है।

कांग्रेस की सारी सरकारें रिमोट कंट्रोल से दिल्ली से एक परिवार चलाता है। संविधान के आधार पर वो सरकारें नहीं चलती। पंजाब को एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो देश की सुरक्षा के लिए गंभीर रहकर काम करे। कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि वो कभी पंजाब के लिए काम नहीं कर सकती। और जो काम करना भी चाहता है, वो उसके आगे हजार रोड़े खड़े कर देती है। आज कांग्रेस पार्टी की क्या गति है, आज उनकी अपनी ही पार्टी बिखर रही है। कांग्रेस के लोग अपने नेताओं की सारी पोल पट्टी खोल रहे हैं। आपस में लड़ रहे लोग पंजाब को स्थिर सरकार नहीं दे सकते हैं। अपनी कुर्सी बचाने में जुटे ये लोग पंजाब का विकास नहीं कर सकते हैं। जब योगी जी की सरकार आती है, तो माफियाराज तड़ीपार होती है। मुख्तार अंसारी और आजम खान पहले सांसद-विधायक बनकर घूमा करते थे। आजकल ये जेल में हैं। इसकी जगह जेल में ही है, योगी सरकार ने इन्हें जेल भेजा।

आजादी के बाद इतने दशकों में पंजाब के पास कम ही विकल्प रहे। हम जब अकाली दल के साथ थे, तो उन्हें बड़ा भाई मानकर हमेशा हमने अपनी छोटी भूमिका को स्वीकार किया था। दिल में सिर्फ एक ही बात थी कि जिस बात में पंजाब का भला होगा वही करेंगे। अभी पंजाब में व्यापार-कारोबार को जिस तरह माफियाओं के कब्जे में दे दिया गया है, ये खेल भाजपा सरकार में नहीं चलने दिया जाएगा। भाजपा की सरकार में यहां का व्यापारी, बिना किसी अत्याचार के, बिना किसी खौफ के अपना व्यापार करेगा।

नया भारत तब बनेगा, जब इस दशक में ‘नवा पंजाब’ बनेगा। नवा पंजाब- जिसमें विरासत भी होगी, विकास भी होगा। नवा पंजाब- जो कर्ज़ से मुक्त होगा, अवसरों से युक्त होगा। नवा पंजाब- जहां हर दलित भाई-बहन को मान मिलेगा, हर स्तर पर उचित भागीदारी मिलेगी। करप्शन, कमीशन और क्राइम, सपा को दूसरे नाम हैं। जहां सपा रहेगी, वहां भ्रष्टाचार होगा। अखिलेश जी जब मुख्यमंत्री थे, तो 16,000 करोड़ रुपये का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट देना ही भूल गए।

एक समय ऐसा था कि अकाली दल के पास पूर्ण बहुमत नहीं था, भाजपा के समर्थन के बिना उनकी सरकार नहीं चल सकती थी। उस स्थिति में कुदरती न्याय तो ये कहता था कि डिप्टी सीएम भाजपा का बनना चाहिए था। लेकिन उस समय भी हमारे साथ अन्याय हुआ और बादल साहब ने अपने बेटे को ही उपमुख्यमंत्री बना दिया।

पंंजाब के पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह व शिरोमणि अकाली दल (संयुक्‍त) के प्रधान सुखदेव सिंह ढींंडसा भी मौजूद रहेंगे। रैली के लिए बेहद कड़ी सुरक्षा की गई है और रैली स्‍थल व आसपास के क्षेत्र में चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस तैनात है। रैली को पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के प्रधान कैप्‍टन अमरिंदर सिंह भी संबोधित करेंगे। रैली में शिरोमणि अकाली दल (संयुक्‍त) के प्रधान सुखदेव सिंह ढ़ींंडसा भी मौजूद रहेंगे। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के भाजपा के साथ गठजोड़ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ पहली चुनाव रैली में शामिल होंगे।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img