Sunday, April 5, 2026
30.1 C
Bhopal

नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का कड़ा प्रहार, 8.64 लाख की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त

नशे के सौदागर अब दवाओं को जरिया बना रहे हैं।

जबलपुर: शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। माढ़ोताल पुलिस, क्राइम ब्रांच और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार शाम कटंगी रोड पर छापेमारी कर प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की 4,800 बोतलें बरामद की हैं। जब्त की गई इस खेप की बाजार में कीमत करीब 8.64 लाख रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल

​माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार के अनुसार, 14 फरवरी की शाम क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि वीआरएल ट्रांसपोर्ट के पास नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली सिरप की बड़ी खेप रखी है। पुलिस ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और ड्रग विभाग के साथ मिलकर दबिश दी।

​जांच के दौरान पता चला कि देहरादून की एक फर्म ने ‘मैक्का-टस’ नामक कफ सिरप के 40 कार्टून दमोह के एक मेडिकल स्टोर के नाम पर बुक कराए थे। इसकी डिलीवरी 16 फरवरी को होनी थी, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए समय से पहले ही इसे पकड़ लिया।

नशे के लिए हो रहा था दवाओं का दुरुपयोग

​ड्रग निरीक्षक देवेंद्र जैन ने बताया कि कोडीन युक्त सिरप का इस्तेमाल आजकल युवा नशे के तौर पर कर रहे हैं, जो सेहत के लिए बेहद घातक है। शासन ने इसकी बिक्री और भंडारण के लिए कड़े नियम बनाए हैं। दस्तावेजों की जांच में भारी अनियमितताएं पाए जाने पर पुलिस ने पूरा स्टॉक सीज कर दिया है।

इन पर गिरी गाज

​पुलिस ने इस मामले में ट्रांसपोर्ट के कैशियर सुमित यादव, संबंधित मेडिकल फर्म और सप्लायर के खिलाफ NDPS एक्ट और म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि पता चल सके कि नशे का यह काला कारोबार कहाँ-कहाँ फैला हुआ है।

Hot this week

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

फेसबुक पर ‘विदेशी महिला’ से दोस्ती पड़ी महंगी, रिटायर्ड अधिकारी से 10 लाख की ठगी

​इंदौर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना...

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, AAP नेता का भांजा था मृतक

​गुना। जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र के कोन्याकला गांव...

Topics

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

भोपाल पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शोरूम में डकैती की साजिश नाकाम, 6 बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img