Monday, February 23, 2026
31.5 C
Bhopal

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अनूपपुर जिले की फुनगा पुलिस चौकी ने रविवार को मौहार के जंगलों में दबिश देकर करीब 91 हजार रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर अपनी बाइक छोड़कर घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

​फुनगा चौकी प्रभारी सोनी सिंह परस्ते को सटीक जानकारी मिली थी कि ग्राम पाली सिटका टोला के पास वेयर हाउस के पीछे कुछ लोग भारी मात्रा में शराब खपाने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौहार जंगल में छापामार कार्रवाई की। पुलिस की आहट पाते ही तस्करों ने मौके पर ही बाइक और शराब की पेटियां छोड़ीं और फरार हो गए।

जब्त सामान का ब्यौरा

​पुलिस ने मौके से छत्तीसगढ़ पासिंग की एक बाइक (CG 31 B 8019) और उस पर लदी 11 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है।

  • कुल शराब: 96.480 लीटर (कीमत ₹91,500)
  • जब्त बाइक: कीमत लगभग ₹80,000
  • कुल मशरूका: ₹1,71,500

Hot this week

शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, आरोपी विराज देसाई पर FIR दर्ज

​इंदौर | शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

Topics

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img