Sunday, October 25, 2026
27.2 C
Bhopal

इंदौर में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी से मारपीट

इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र में पुलिसकर्मी से कार छीनने की कोशिश करने के मामले में एक महिला और चार अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना रात के समय कार की चेकिंग के दौरान हुई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने रास्ते में कॉल करके अपने अन्य साथियों को बुलाया और फिर कार जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की

इस दौरान पुलिसकर्मी से मारपीट भी की गई। बाद में पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट का केस दर्ज किया है।

कनाड़िया पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी सोनू गुर्जर की शिकायत पर पूनम शुक्ला, प्रशांत गोठी, आयुष गोठी, राहुल ग्रोवर और अमय शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

सोनू ने बताया कि रविवार रात उनकी ड्यूटी बिचौली मर्दाना रोड स्थित वैष्णो धाम मंदिर के पास एसआई राम शाक्य के साथ थी। इस दौरान एक सफेद रंग की कार (MP09ZU5230) को रोका गया, जिसे जेकब डिक्रूज चला रहा था। चेकिंग के दौरान पता चला कि ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था, जिसके बाद कार को जब्त कर लिया गया। रात करीब 1:30 बजे, एसआई राम शाक्य के निर्देश पर सोनू कार लेकर थाने जा रहे थे, तब कार में बैठी पूनम शुक्ला ने कहा कि उनके पास सामान है, जो वह थाने तक लेकर जाएंगी, और फिर टैक्सी से सामान ले जाएंगी।

इस बीच, पूनम ने अपने परिचितों को कॉल किया और रास्ते में उनकी मदद के लिए एसयूवी कार (MP09ZL5554) आई। एसयूवी के ड्राइवर ने उनकी कार के सामने अपनी गाड़ी लगा दी, रास्ता रोक लिया और कार की चाबी निकालकर सोनू पर हमला कर दिया, जिसमें उन्हें हाथ में चोट आई। इसके बाद, पूनम और जेकब कार से उतरकर दूर खड़े हो गए, जबकि एसयूवी सवार युवकों ने सोनू के साथ मारपीट की और गालियां दीं।

महिला पूनम ने सिपाही सोनू से कहा कि वह उसे नहीं जानती और उसकी वर्दी उतरवा देगी। सोनू ने फिर अपने साथी प्रमोद को सूचना दी और थाने की मोबाइल वैन मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया और रात में ही उन पर केस दर्ज किया।

Hot this week

परवलिया सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.5 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने बायपास...

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए...

24 घंटे में पकड़े गए भैंस चोर, 1.5 लाख की मवेशी बरामद

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने त्वरित...

इंदौर में दो अलग-अलग मामलों में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज

द्वारकापुरी: अस्पताल के बाहर रिसेप्शनिस्ट से अश्लील हरकत फूटी...

Topics

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए...

24 घंटे में पकड़े गए भैंस चोर, 1.5 लाख की मवेशी बरामद

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने त्वरित...

इंदौर में दो अलग-अलग मामलों में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज

द्वारकापुरी: अस्पताल के बाहर रिसेप्शनिस्ट से अश्लील हरकत फूटी...

भोपाल के 55 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को मेंटेनेंस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img