भोपाल के 25 से अधिक इलाकों में मंगलवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
दोपहर 1 से 3 बजे तक सिग्नेचर रेजीडेंसी कॉलोनी, सागर प्रीमियम टावर, सिग्नेचर 99 कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बैरागढ़ गांव, आदर्श नगर, नई बस्ती, मीरपुर, सत्यम नगर, नंदा नगर एवं आसपास।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शक्ति नगर ए, बी-सी सेक्टर, पंचवटी, दशहरा मैदान सेक्टर-2 एवं आसपास।
सुबह 10.30 से दोपहर 1 बजे तक विद्या नगर, सुरेंद्र नगर, विद्या विहार, नारायण नगर एवं आसपास के इलाके।
सुबह 11 से शाम 4 बजे तक 11 मिल टावर, भोजपुर तिराहा, अंबिका गृह निर्माण समिति, वल्लभ नगर, भीमनगर एवं आसपास के क्षेत्र।




