भोपाल के करीब 25 इलाकों में मंगलवार को 4 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक अब्बास नगर, नई बस्ती, सेक्टर-5, महावीर बस्ती एवं आपास।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रगति परिसर, एमएलए रेस्ट हाउस, खजूरी, गुर्जर अपॉर्टमेंट, सांई स्पर्श-2, पलक विहार, 11 मिल एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 11 से दोपहर 2.30 बजे तक दानिशकुंज-1 और 2, फाइन कैम्पस, हरे-कृष्ण होम्स एवं आसपास के इलाके।
- दोपहर 12 से 2 बजे तक लेबर कॉलोनी, अंजता कॉम्पलेक्स, अप्सरा कॉम्पलेक्स, रविदास नगर, शांति नगर, भारत नगर, कर्मवीर नगर, भवानी नगर एवं आसपास।




