भोपाल के करीब 30 इलाकों में गुरुवार को 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रगति परिसर, जनता नगर, जनता क्वार्टर, पंचवटी फेस-1 और 2, नवीबाग, आराधना नगर, रतन कॉलोनी, रीगल स्टेट, रॉयल होम्स, विवेकानंद नगर, सोनिया विहार, अवंतिका फेस-3, सुरेंद्र मनिक एवं आसपास।
- सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बैरागढ़ चिचली, मीनाखेड़ी, दौलतपुर, पीर बादली, सतगढ़ी, अमराई, गेहूंखेड़ा, आदित्य एवेन्यू, लेक पर्ल गार्डन, सुविधा विहार, सूरज नगर एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 11 से शाम 4 बजे तक हैप्पी होम्स, एमएलए रेस्ट हाउस, मालवीय नगर, वल्लभ नगर, भीम नगर एवं आसपास।




