भोपाल के करीब 40 इलाकों में सोमवार को 2 से 5 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।
जिन इलाकों में बिजली गुल रहेगी, उनमें होशंगाबाद रोड, अशोका गार्डन, जवाहर चौक, टीटी नगर, आनंद नगर, बर्रई, आकृति ईको सिटी, कमला नगर, पटेल नगर जैसे कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में लोग अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। ताकि, परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 9.30 से दोपहर 2 बजे तक बर्रई, आकृति ईको सिटी, कस्तूरी विहार, मक्सी, रापड़िया एवं आसपास।
- सुबह 9.30 से दोपहर 2.30 बजे तक आदर्श नगर, आदमपुर, बागसेवनिया, चिनार फॉरच्यून, होशंगाबाद रोड, सागर रॉयल, सुंदर लैंड मार्क एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक प्रगति नगर, अशोका गार्डन, अमृत कॉम्पलेक्स, कमला नगर, ख्वाजा कॉलोनी, राजीव नगर ए सेक्टर, रजत नगर, विवेकानंद नगर, एमएलए क्वार्टर, कमला पार्क, भोईपुरा, गिन्नौरी रोड, हाथीखाना, इस्लामपुरा, बैंड मास्टर चौराहा, जवाहर चौक, टीटी नगर, गंगोत्री भवन, प्रियदर्शनी, झरनेश्वर एवं आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक पटेल नगर, आनंद नगर, इशान कॉम्पलेक्स, इशान कॉलोनी, गंधर्व कॉलोनी, ओमेगा कॉलोनी एवं आसपास।




