Wednesday, September 30, 2026
32 C
Bhopal

प्रेमिका के घर के सामने खुद को आग लगाई, मौत

ग्वालियर में एक युवक ने प्रेमिका के घर बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक 75 प्रतिशत झुलस गया। घटना शुक्रवार देर रात करीब 12.30 बजे की है। रविवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती था।

जानकारी के अनुसार, सिकंदर कंपू के पास पटिया वाले बाबा मोहल्ले में रहने वाला 24 साल का अजय कुशवाहा मोहल्ले की ही युवती से प्रेम करता था। दोनों एक-दूसरे को करीब 9 साल से जानते थे। पिछले दो साल से दोनों में अनबन चल रही थी। अजय युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन वह राजी नहीं थी।

परेशान होकर अजय शुक्रवार देर रात युवती के घर के सामने पहुंचा। खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जब तक आग बुझाई गई, उसका पूरा शरीर झुलस चुका था। मोहल्ले के लोगों ने माधौगंज थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लंबे समय से रिलेशनशिप में था युवक माधौगंज थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया, पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में पाया और तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक एक युवती के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में था। इसी संबंध से मानसिक रूप से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

दोनों के परिवार को रिश्ते की थी जानकारी युवक-युवती के बीच 9 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दो साल से अनबन थी। युवक उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। युवती ने उसके खिलाफ परेशान करने की शिकायत भी की थी। दोनों के परिवार इस रिश्ते के बारे में जानते थे।

दोनों की कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस थाना प्रभारी का कहना है कि घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की जा रही है और जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों की कॉल डिटेल निकालने की तैयारी भी कर रही है।

Hot this week

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img