राजधानी भोपाल के करीब 45 इलाकों में शुक्रवार को 30 मिनट से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। यहां बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी।
जिन इलाकों में बिजली गुल रहेगी, उनमें दानिशकुंज, बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी, सेमरा, मक्सी, बर्रई, एकतापुरी, द्वारिका परिसर, भानपुर समेत कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में लोग जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि, बिजली नहीं होने की वजह से उन्हें परेशान न होना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक प्राइड सिटी कॉलोनी, स्प्रिंग वैली एवं आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 9 से 9.30 बजे तक एवं दोपहर 3.30 से शाम 4 बजे तक सागर गोल्डन पॉम, अमृत होम्स एवं आसपास।
- सुबह 10 से 10.30 बजे तक द्वारिका परिसर, आम्रपाली मार्केट एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से 11 बजे तक सिग्नेचर 360, पवित्र परिसर, कृष्णा हाइट, कस्तूरी रॉयल, इंद्रप्रस्थ हाइट्स एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक निर्मल नर्सरी, एकता पुरी, स्वदेश नगर, सेमरा कॉलोनी, विनायक होम्स, शारदा नगर, एफ वार्ड, वन ट्री हिल्स एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ग्रीन वैली, कोलुआ गांव, भानपुर सागर लैंड मार्क एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मक्सी, बर्रई, कस्तूरी विहार, बागली ग्राम, दानिशकुंज-4, सिंगापुर कॉलोनी, पॉम विष्ठा कॉलोनी, कस्तूरी बिहार, रापड़िया एवं आसपास के इलाके।
- दोपहर 12.30 से 1 बजे तक स्पायर, अमलतास एवेन्यू, अरविंद विहार, बाग मुगालिया एक्सटेंशन एलआईजी एवं आसपास।




