Sunday, June 28, 2026
25.9 C
Bhopal

छतरपुर की गर्भवती महिला को किया एयरलिफ्ट:एयर एंबुलेंस से भोपाल लाकर किया उपचार

पीएम श्री एयर एंबुलेंस से छतरपुर जिले की एक गर्भवती महिला को क्रिटिकल स्थिति में भोपाल में ट्रीटमेंट के लिए एयर लिफ्ट किया गया। समय पर इलाज मिलने से महिला और नवजात बच्चा दोनों ही सुरक्षित व स्वस्थ हैं।

छतरपुर के ग्राम खेरो निवासी गर्भवती महिला रानी पटेरिया पत्नी उमेश पटेरिया को आपात स्थिति में एयर एंबुलेंस से एयर लिफ्ट किया गया। रानी पटेरिया को रविवार 10 नवंबर को जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती किया गया था। महिला की स्थिति फुल टर्म प्रेगनेंसी विद प्रिवियस एल एस सी एस के कारण हाई रिस्क श्रेणी में थी। डॉ. निधि खरे द्वारा सिजेरियन ऑपरेशन किया गया लेकिन ऑपरेशन के बाद महिला को पोस्ट पार्टम ब्लीडिंग की समस्या हो गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने ब्लीडिंग रोकने के लिए आवश्यक उपचार तथा हिसटेक्टोमी की गई। महिला को 4 यूनिट ब्लड का ट्रांसफ्यूजन किया गया और उसे निरंतर ऑब्जर्वेशन में रखा गया।

चिकित्सकों ने किया रेफर

ऑब्जर्वेशन के दौरान महिला को रुक-रुक कर ब्लीडिंग हो रही थी लेकिन उसकी वाइटल्स स्थिर थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ ने सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता से विचार-विमर्श किया। जिला अस्पताल की टीम, सिविल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ और सीएमएचओ द्वारा महिला को हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया गया। चूंकि महिला आयुष्मान कार्ड धारक थी इसलिए उसे आयुष्मान योजना के अंतर्गत चिरायु हॉस्पिटल भोपाल रेफर किया गया।

चिरायु हॉस्पिटल में बेड उपलब्धता की पुष्टि के बाद kelsa.io पर एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था के लिए कहा गया। सीएमएचओ और सिविल सर्जन की देखरेख में महिला को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से खजुराहो एयरपोर्ट लाया गया और एयर एम्बुलेंस से भोपाल भेजा गया। भोपाल एयरपोर्ट पर महिला को 108 एम्बुलेंस द्वारा चिरायु हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां शाम 7:30 बजे महिला को भर्ती कर लिया गया। वर्तमान में चिरायु हॉस्पिटल में महिला की स्थिति स्थिर और सामान्य है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img