Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

गुजरात में प्रियंका गांधी ने कहा- मोदी तो शहंशाह हैं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को गुजरात के बनासकांठा के लाखणी में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी को शहजादा कहने के बयानों पर पीएम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, वे मेरे भाई को शहजादा कहते हैं। जबकि, मोदी खुद शहंशाह बनकर महलों में बैठे हैं।

प्रियंका ने कहा- यही शहजादा देश की बहनों, किसानों और मजदूरों की समस्याएं जानने के लिए 4 हजार किमी पैदल चल चुका है। मोदी को देखिए, उनका चेहरा देखिए, बिल्कुल साफ। साफ-सुधरे कपड़े और एक बाल तक इधर से उधर नहीं होता। वे आपकी समस्याएं कैसे समझेंगे?

कोविड वैक्सीन से लोग मर रहे, इसकी कंपनी से भाजपा ने चंदा लिया
भाजपा हमें बदनाम करती है और आज खुद दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई है। 60 हजार करोड़ में अपने दफ्तर बनवाए हैं। कोविड के टीके पर मिले सर्टिफिकेट पर मोदी जी की फोटो थी। मोदी जी ने जिस कंपनी को कोविड के टीके बनाने का लाइसेंस दिया उससे पार्टी ने चंदा लिया, आज इसी टीके के साइड इफेक्ट की रिपोर्ट आ रही है। जवान लोग खड़े-खड़े मर रहे हैं।

चुनाव भारत में हो रहे हैं, बात पाकिस्तान की कर रहे हैं
उन्होंने आगे कहा, चुनाव भारत में हो रहे हैं और बातें पाकिस्तान की हो रही हैं। आपको बताया जा रहा है कि कांग्रेस एक्स-रे की मशीन लाएगी। यह मशीन आपका सोना चुरा लेगी। मंगलसूत्र चुरा लेगी। आप देश के प्रधानमंत्री हैं और इतनी तर्कहीन बातें करते हैं। देश की जनता ने आपको इसलिए चुना कि दुनिया के सामने आप साफ-सुधरी बातें करें।

हमारे प्रधानमंत्री झूठ तो बहुत बोलते हैं, लेकिन अब फालतू बातें भी करने लगे हैं। वे कहते हैं कि अगर आपके पास दो भैंस हैं तो उनमें से एक भैंस कांग्रेस चुरा लेगी। आप बताइए कि 55 साल हमारी सरकार रही। कांग्रेस ने किसी का क्या चुराया। किसकी भैंस चुराई, किसका मंगलसूत्र चुराया। पीएम होकर भी इतनी तर्कहीन बातें करते हैं। मैं भी वह एक्स-रे मशीन देखना चाहती हूं कि कैसे वह लोगों का सोना चुराती है। कैसे मंगलसूत्र चुराती है।

मोदीजी गुजरात की जनता को भूल चुके हैं
PM मोदी गुजरात की जनता को अब नहीं पहचानते हैं।अगर वह गुजरात की जनता से कटे नहीं होते, तो यहां से चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे हैं। क्योंकि मोदी जी का आपसे जो फायदा निकलना था, उन्होंने अपना फायदा निकाल लिया। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदीजी गुजरात की जनता को भूल चुके हैं।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img