Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध हालत में मौत:भोपाल से दोस्तों के साथ आया था

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल श्री शाइन में रविवार-सोमवार की रात भोपाल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने दो दोस्त के साथ पेमेंट लेने आया था। सोमवार को उज्जैन में महाकाल और नलखेड़ा में दर्शन करके भोपाल जाने वाला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में ले लिया है। वहीं परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

तिलक नगर पुलिस ने बताया कि रविवार रात 2:30 बजे एमवाय अस्पताल से सूचना मिली कि 29 साल के आकाश पुत्र संतोष दाहिमा निवासी पंचशील नगर भोपाल की होटल में मौत हुई है। शनिवार को आकाश के साथ आकर होटल में रुके दोस्त अजीत ने बताया कि रात में आकाश के सीने में दर्द हुआ था। उनसे नस चढ़ना बताया और पानी पीकर सो गया। कुछ देर बाद वह झटके से उठा और कहा कि तेज दर्द के साथ घबराहट हो रही है।

अजीत ने बताया कि मैंने उसे अस्पताल चलने को कहा पर उसने इनकार कर दिया और फिर से पानी पीकर सो गया। रात में जब मैं मोबाइल रख रहा था, तब आकाश को अचेत अवस्था में देखा। फिर तीसरे साथी को जगाया और एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर आकाश को मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि आकाश प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और पेमेंट के लिए इंदौर आया था। उसका एक छोटा भाई भी है।

नहीं मिली एम्बुलेंस

अजीत ने बताया कि आकाश को अचेत अवस्था में देखने के बाद हमने 108 एम्बुलेंस को कॉल किया, तो कॉल सेंटर ने इलाके में एम्बुलेंस होने से इनकार कर दिया। इसके बाद हमने दूसरे गाड़ी का अरेजमेंट किया और आकाश को लेकर अस्पताल पहुंचे।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img