Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

फार्महाउस मालिक को बंधक बनाकर डकैती

इंदौर के चंदन नगर स्थित नावदा पंथ में किसान मोतीलाल वाधवानी को बंधक बनाकर डकैती की गई। घटना रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है। करीब एक दर्जन हथियारबंद बदमाश फार्महाउस में घुसे और किसान के साथ लात-घूंसों से मारपीट कर चाकू गले पर रख दिया।

बदमाशों ने कर्मचारियों से भी मारपीट की। उन्होंने लोहे की रॉड से अलमारी का लॉक तोड़ा और 1 लाख कैश, दो सोने की चेन के अलावा तीन मोबाइल भी ले गए। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात के दौरान कुछ बदमाश घर के बाहर खड़े होकर पहरा दे रहे थे।चंदन नगर थाने के टीआई इंद्रमणि पटेल ने बताया कि किसान की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। अभी जांच चल रही है।

कर्मचारी के गले से भी चांदी की चेन निकाल ली बदमाशों ने वाधवानी के कर्मचारी कमल, रोहित और एक अन्य के हाथ-पैर बांधे और उनके गले से भी चांदी की चेन निकाल ली। चाकू से रोहित को चोट पहुंचाई और मौके से भाग गए। वे किसी को सूचना न दे पाएं, इसलिए बदमाशों ने उनके मोबाइल फोन खेत में फेंक दिए।

बदमाशों ने कहा- चेहरा देखने की कोशिश मत करो किसान मोतीलाल वाधवानी ने पुलिस को बताया कि मैं नावदा पंथ स्थित फार्महाउस में अपने कमरे में सो रहा था, दरवाजा अटका रखा था। रात 1:30 बजे 6 व्यक्ति कमरे में घुसे, उनके हाथों में टामी, कटर और चाकू थे। मुझसे पैसे, सोने-चांदी का पूछा।

बताने से मना करने पर उन्होंने टामी, लात-घूसों से पीटा। जिससे मेरे सीने, दाहिने कंधे के नीचे, दाहिनी आंख, माथे और होंठ पर चोट आई है। वाधवानी ने बताया कि मेरे सिर पर चाकू रखकर धमकी दी कि हमारा चेहरा देखने की कोशिश मत करो, वर्ना जान से मार देंगे।

कुछ बदमाश धमकाने के लिए बाहर खड़े थे वाधवानी ने बताया कि बदमाशों ने हाथ-पैर और मुंह कपड़े से बांध दिया। मैंने अलमारी की चाबी नहीं दी, तो टामी से अलमारी का लॉक तोड़ दिया। उसमें रखे एक लाख रुपए, मेरे तीनों मोबाइल ले गए। बरामदे में रहने वाले कर्मचारी रोहित और कमल के हाथ बाहर छिपे बदमाशों ने बांध दिए।

रोहित के पेट में चाकू से चोट पहुंचाई है। दोनों की चांदी की चेन छीन ली। कुछ बदमाश बाहर झोंपड़ी में कर्मचारियों की धमकाने के लिए खड़े थे। जाते-जाते मेरा और कर्मचारियों का मोबाइल खेत में फेंक गए।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img