Wednesday, August 26, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में बैंक के बाहर प्रदर्शन, अकाउंट फ्रिज पर नाराजगी

भोपाल की भेल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के सदस्यों ने शुक्रवार को एसबीआई की एचईटी ब्रांच के बाहर प्रदर्शन किया। वे अकाउंट फ्रिज होने पर नाराज हुए थे। सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि 4 हजार से ज्यादा ग्राहक परेशान हैं। आश्वासन के बाद वे हटे।

संस्था के संचालक दीपक गुप्ता ने बताया कि भेल की थ्रिफ्ट सोसायटी प्रतिष्ठित सहकारी समिति है। इस सोसायटी से उनके सारे सदस्यों को हर समय पर वित्तीय सहायता मिलती रहती है। इसमें बीमारी, शिक्षा, विवाह आदि शामिल हैं, लेकिन एसबीआई ने मनमाने तरीके से थ्रिफ्ट सोसायटी के खातों को पार्शियल होल्ड पर कर दिया। जिससे सदस्यों को मिलने वाली राहत नहीं मिल पा रही है।

संचालकों ने पहले भी की थी आपत्ति

5 संचालकों ने सबसे पहले 22 सितंबर को एसबीआई की एचईटी ब्रांच में आपत्ति लगाई थी, लेकिन एसबीआई में इसे अनदेखा कर दिया। थ्रिफ्ट सोसायटी के तरफ से उनके मैनेजर ने भी काफी सफाई दी। सभी दस्तावेज उपलब्ध करवाए, लेकिन एसबीआई का रवैया ठीक नहीं रहा। इसके चलते शुक्रवार को यह प्रदर्शन किया गया।

ज्ञापन भी सौंपा

प्रदर्शन के साथ ही सोसायटी सदस्यों ने ज्ञापन भी सौंपा। इसमें खाते को तत्काल प्रभाव से पुनः सक्रिय करने की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी अनुरोध किया गया कि बैंक खाते को होल्ड हटाया जाए और समस्या का समाधान किया जाए।

संचालक गुप्ता, निशांत नंदा, राजकुमार इड़पाची ने सोसायटी के सदस्यों को बताया कि बैंक की इस कार्रवाई से उनकी संस्था के कामकाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। वे अपने सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।

Hot this week

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...

एडिशनल डायरेक्टर बनकर 9.80 लाख ठगने वाली ‘फर्जी अफसर’ तृप्ति सिंह और उसका भाई भोपाल में गिरफ्तार

​चंदेरी/भोपाल: मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग की फर्जी एडिशनल डायरेक्टर बनकर नौकरी...

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

Topics

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img