Wednesday, June 17, 2026
31.7 C
Bhopal

Punjab Election 2022: CM चन्नी के ‘यूपी-बिहार’ बयान पर घमासान, अब PM मोदी ने भी घेरा

PM Modi Addressses Rally in Fazilka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (गुरुवार) पंजाब के फाजिल्का में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में पंजाब में ये मेरी आखिरी सभा है। मैं बीते कुछ दिनों में पंजाब के अलग-अलग क्षेत्र में गया हूं। पीएम मोदी ने कहा, ‘पूरे राज्य में आज एक ही आवाज उठ रही है। भाजपा को जीताना है, पंजाब में डबल इंजन की सरकार बनाना है।’ उन्होंने कहा कि बीजेपी पूरे समर्पित भाव से प्रदेश को लोगों के सामने सुरक्षा और विकास का संकल्प लेकर आई है।

कांग्रेस ने किसानों को हमेशा धोखा दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक बार एक बार पांच साल मुझे मौका दीजिए। देश में इतने सारे राज्य हैं, जब कांग्रेस एक बार गई तो फिर लौटकर नहीं आई। जहां बीजेपी को आशीर्वाद मिला। वहां तो कांग्रेस जड़मूल से समाप्त हो गई। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने किसानों को हमेशा धोखा दिया है।’ स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशों को लागू करने की मांग सालों से थी। कांग्रेस सरकारें झूठ पर झूठ बोलती रहीं। केंद्र में हमारी सरकार बनी तो हमने उन सिफारिशों को लागू करने का काम किया।

कांग्रेस की नीतियों पर उठाए सवाल

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पंजाब के किसानों को नई सोच और विजन वाली सरकार चाहिए। बेहतर फसल, कम लागत और बेहतर कीमत की जरूरत है। इसके लिए हमारी सरकार बीज से बाजार तक नई व्यवस्था बना रही है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस की नीतियों के कारण यहां कोई आने को तैयार नहीं।’ इन स्थितियों को भी हमारी सरकार ही बदल सकती है।

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग दिल्ली में आपको घुसने नहीं देना चाहते। वो लोग आपसे वोट मांग रहे हैं। ऐसे लोगों को पंजाब में कुछ भी करने का हक है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि के तहत पंजाब के किसानों के बैंक अकाउंट में 3,700 करोड़ रुपये जमा हुआ है। इस स्कीम लाभ राज्य के करीब 23 लाख किसानों को मिला है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा से एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे से लड़ाती है। यहां मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जो बयान दिया। जिसपर दिल्ली का परिवार उनके साथ खड़े होकर तालियां बजा रहे थे।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img