Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

Punjab Election 2022: चन्नी ने सिद्धू को लगाया गले, CM प्रत्याशी पर राहुल गांधी ने कही ये बात

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने बिगुल फूंक दिया है। गुरुवार को कांग्रेस नेता अमृतसर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और 117 उम्मीदवारों के साथ स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए और लंगर खाया। फिर जालंधर में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी, कार्यकर्ता और पंजाब चाहता है, तो हम मुख्यमंत्री का निर्णय लेंगे। हम इसका निर्णय अपने कार्यकर्ताओं से पूछकर लेंगे।

कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा है

राहुल गांधी ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी दोनों ने मुझे आश्वासन दिया कि दो लोग नेतृत्व नहीं कर सकते हैं। एक ही व्यक्ति नेतृत्व करेगा। दोनों ने कहा कि जो भी नेतृत्व करेगा, दूसरा व्यक्ति कसम खाकर अपनी पूरी शक्ति उसकी मदद में लगाएगा। उन्होंने कहा, कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है। ये एक विचारधारा है। इस विचारधारा में हम सब एक है। राहुल ने कहा कि पंजाब 5 नदियों का राज्य है, लेकिन अगर आप गहराई से देखें तो वो पांच नदियां एक नदी से आती हैं। फिर वो 5 नदियां समुद्र से मिल जाती हैं।

नवजोत सिद्धू ने दिया आश्वासन

वहीं नवजोत सिद्धू ने राहुल गांधी को आश्वासन दिया कि वह पंजाब में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर उनके फैसले को स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा, ‘लोगों के मन में यह सवाल है कि उन्हें (पंजाब में) इस संकट से कौन बचाएगा।’ रोडमैप क्या है और चेहरा कौन है जो इन सुधारों को लागू करेगा। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक अनुशासित सैनिक की तरह मैं राहुल गांधी को विश्वास दिलाता हूं कि मैं उनके फैसले का पालन करूंगा। नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा कि हम सब एकजुट हैं। हम टीआरपी के लिए नहीं लड़ रहे हैं। सरकार बनाने के लिए लड़ रहे हैं।

हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं

वहीं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंच पर एकता दिखाने का प्रयास किया। वह सिद्धू को अपने करीब बुलाया। कहा कि हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं है। पंजाब चुनावों के लिए मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा करें। हम एक साथ खड़े रहेंगे।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img