आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

PWD मंत्री भार्गव बोले- कांग्रेसियों से पूछना कितने में बिकोगे?

सागर में PWD मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा, कांग्रेसी यहां आएं तो उनसे पूछना कि कितने में बिकोगे? वे सूटकेस भरकर इधर-उधर हो जाते हैं। उन्होंने BJP कार्यकर्ताओं को लेकर कहा कि इतिहास गवाह है हमने लाठियां-गोलियां खाईं, लेकिन कभी अपनी पार्टी नहीं छोड़ी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

70 साल के भार्गव सागर की रहली विधानसभा सीट से लगातार 8वीं बार के विधायक हैं। वे शुक्रवार को अपनी विधानसभा में निकाली जा रही विकास यात्रा में पहुंचे थे। शाहपुरा में विकास यात्रा के दौरान उन्होंने विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया।

मंत्री गोपाल भार्गव ने विकास यात्रा कार्यक्रम के मंच से कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेसी यदि यहां आएं तो उनसे पूछना कि भैया तुम तो जा बताओ कि तुम कितने में बिक हो और हमें कितने दे हो? कांग्रेसी ऐसे ही हैं। कार्यकर्ता झंडा उठाने में लगा रहता है, वे गड्‌डी जेब में रखते और सूटकेस भरकर इधर से उधर और उधर से इधर हो जाते हैं।

इतिहास गवाह है, हम विपक्ष में रहे। धरना प्रदर्शन किया। लाठी और गोली खाई, लेकिन हमने कभी अपना धर्म, ईमान और पार्टी को नहीं छोड़ा। ये सब (कांग्रेसी) नौटंकीबाज हैं। नाटक मंडली है पूरी। आगामी चुनाव में 10 से 11 के ऊपर नहीं जाएंगे। दहाई का अंक नहीं छू पाएंगे।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770