Sunday, February 15, 2026
28.1 C
Bhopal

लव जिहाद, रेप के मामले में पुलिस एक्शन पर सवाल

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भोपाल में लव जिहाद और रेप के मामले में भोपाल पुलिस को घेरा है। कानूनगो ने दो दिन तक भोपाल में इस मामले की जांच के बाद कहा है कि अपराध की सूचना मिलने पर आयोग द्वारा नोटिस जारी किया गया।

इसके बाद मानव अधिकार आयोग की टीम के भोपाल आने के पूर्व प्रशासन ने आश्चर्यजनक गति दिखाते हुए बगैर फोरेंसिक एविडेंस जुटाए इस अड्डे को बुलडोजरों से तोड़ दिया है। इतना ही नहीं, बुलडोजर कार्यवाही के बावजूद इस क्लब 90 को चलाने वाले लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज नहीं की गई है। ये शर्मनाक है…।

दो दिन पहले भोपाल आए कानूनगो ने गुरुवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, कॉलेज की हिंदू छात्राओं को लक्षित कर रैगिंग के नाम पर उनका बलात्कार कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने के आरोपों की जांच के लिए हमारी टीम भोपाल में है। संबंधित कॉलेज के पास क्लब 90 होटल कथित अपराधियों के व्यभिचार और नशाखोरी का अड्डा था।

अपराध की सूचना मिलने पर आयोग द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद हमारी टीम के आने के पूर्व प्रशासन ने आश्चर्यजनक गति दिखाते हुए बगैर फोरेंसिक एविडेंस जुटाए इस अड्डे को बुलडोजरों से तोड़ दिया है। उन्होंने दोहराया कि बुलडोजर कार्यवाही के बावजूद इस क्लब को चलाने वाले लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज नहीं की गई है जो शर्मनाक है। एक्स पर किए ट्वीट में कानूनगो ने एक वीडियो पर जारी किया है जो क्लब 90 का बताया जा रहा है।

जो हुआ वह आर्गेनाइज क्राइम

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने कहा है कि बच्चियों को ग्रूम करके, ट्रैफिक करके रेप करना आर्गेनाइज क्राइम है। ऐसा हो रहा है तो यह समाज का फेल्योर है। हमारी प्राथमिकता बच्चियों को ताकत देने की होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि आज तक रेप की शिकार बच्चियों को मुआवजा नहीं मिला है। वे अपनी हिम्मत से लड़ी हैं। हिम्मत के पीछे समाज को खड़ा होना चाहिए।

Hot this week

शिक्षा जगत के शिखर पुरुष डॉ. भरत छापरवाल का निधन

इंदौर | शिक्षा और चिकित्सा जगत के एक युग...

राजधानी में ‘लेडी गैंग’ का आतंक: आईटी पार्क में शटर उचकाकर चुराईं तीन एलईडी टीवी

​भोपाल। गांधी नगर थाना क्षेत्र के आईटी पार्क स्थित...

Topics

शिक्षा जगत के शिखर पुरुष डॉ. भरत छापरवाल का निधन

इंदौर | शिक्षा और चिकित्सा जगत के एक युग...

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img