Saturday, November 28, 2026
19.1 C
Bhopal

टीटी नगर थाना सवालों के घेरे में, टीआई लाइन अटैच

भोपाल में 12 मई को बाणगंगा चौराहे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के मामले में लापरवाही सामने आने पर टीटी नगर थाने के प्रभारी सुधीर अर्जरिया को देर रात लाइन अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह अब मानसिंह चौधरी को टीटी नगर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह फैसला मामले की जांच में गंभीर खामियों के चलते लिया गया है।

इस हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई थी, जब बाणगंगा सिग्नल पर खड़ी भीड़ को स्कूल बस ने कुचल दिया था। अब इस पूरे प्रकरण की जांच की कमान कमला नगर पुलिस को सौंपी गई है।

डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला ने बताया कि

टीटी नगर पुलिस द्वारा जांच में किस स्तर पर लापरवाही हुई, इसकी स्वतंत्र जांच शुरू कर दी गई है। जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, वैसे-वैसे जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तत्कालीन थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया।

असली चालक का नाम छिपाया गया

जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि बस का एग्रीमेंट हादसे के बाद बैकडेट में तैयार किया गया था। आरोपी प्रवेश नागर ने पहले किसी ‘सुनील’ नाम के ड्राइवर को जिम्मेदार बताया, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद सामने आया कि बस चला रहा विशाल बैरागी था। चौंकाने वाली बात ये है कि विशाल के पास हैवी व्हीकल चलाने का वैध लाइसेंस ही नहीं है।

प्रवेश नागर ने लाइसेंस की कमी और अवैध संचालन पर पर्दा डालने के लिए जानबूझकर गलत जानकारी दी। मामले में अब विशाल बैरागी को जेल भेज दिया गया है।

दो बसें ज़ब्त, ₹42,000 का जुर्माना

इस हादसे के बाद गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक स्कूल बस को बिना परमिट बारात ले जाते हुए पकड़ा गया, जिस पर ₹42,000 का जुर्माना लगाया गया और बस को ज़ब्त कर लिया गया। वहीं एक अन्य बस को होशंगाबाद रोड से बिना परमिट के संचालन करते पकड़ा गया और उसे भी ज़ब्त किया गया।

यह मामला अब सिर्फ एक सड़क हादसा नहीं रह गया है, बल्कि इसमें लापरवाही, दस्तावेजों की गड़बड़ी और गैरकानूनी संचालन की परतें लगातार खुलती जा रही हैं।

Hot this week

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...

वीआईपी रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कूल बस, 3 बच्चों समेत 6 घायल

भोपाल। शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा सर्किल पर...

Topics

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img