Wednesday, February 11, 2026
21.1 C
Bhopal

12 सितंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

मंदसौर जिले के गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास सीएम डॉ. मोहन यादव शनिवार सुबह हॉट एयर बैलून में सवार होने के लिए पहुंचे थे। हवा की रफ्तार 20 किमी होने की वजह से बैलून उड़ा नहीं और नीचे झुकने लगा। सुरक्षाकर्मी ट्रॉली को पकड़े रहे। कलेक्टर ने आग लगने की बात से इनकार किया है।
भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में लव जिहाद और दुष्कर्म के आरोपियों के घरों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। आरोप है कि फरहान, साद और साहिल ने कॉलेज छात्राओं को फंसाकर रेप किया था। मकान सरकारी जमीन पर बने थे, तहसील न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई हुई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
मंदसौर जिले के पीपलखूंटा गांव की रुचि जाट ने एमपीपीएससी परीक्षा में 6वीं रैंक हासिल की, उनका चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर हुआ है। सरकारी स्कूल और कॉलेज से पढ़ाई करने वाली रुचि ने पांचवें प्रयास में यह मुकाम पाया। पिता मोहनलाल जाट किसान हैं, माता यशोदा बाई गृहणी हैं। रुचि की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत शनिवार को नगर निगम मुख्यालय सहित निगम के सभी जोन कार्यालयों में भी लोक अदालत आयोजित की गई, जिसमें संपत्ति कर,जलकर जमा करने पर निर्धारित छूट देने का प्रावधान हैं। छूट का लाभ उठाने करदाता भी कर जमा करने जोन कार्यालयों में पहुंच रहे परंतु सर्वर डाउन होने से कर जमा नहीं कर पाए।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सैलाना तहसील के करिया रोड व गांव में अतिवृष्टि, पीला मोजेक से प्रभावित फसलों का अवलोकन किया। किसान मनोहर लाल मालवीय, राधेश्याम पाटीदार के खेतों में जाकर सोयाबीन की फसल का जायजा लिया और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस संकट से किसानों को उबारेगी।
विदिशा में डेढ़ वर्ष की अबोध बच्ची के साथ दुष्कृत्य करने वाले 60 वर्षीय आरोपित को कुरवाई की अदालत ने कठोर सजा सुनाई है। जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आनंद गौतम ने शुक्रवार को दिए फैसले में आरोपी को पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में कुल 20 वर्ष के कठोर कारावास से दंडित किया।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img