Sunday, April 5, 2026
20.1 C
Bhopal

21 अक्टूबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

बालाघाट कोतवाली के मालखाने से लाखों रुपये चुराने के आरोपित प्रधान आरक्षक राजीव पन्द्रे व विकास श्रीवास्तव उर्फ लाला समेत चार आरोपित सोमवार को जेल भेजे गए। इस बहुचर्चित मामले में कई चौंकाने वाले राज सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार, आरोपित प्रधान आरक्षक चालाकी से अपने मंसूबों को अंजाम दे रहा था। प्रभारी होने के कारण मालखाने की पूरी जिम्मेदारी उस पर थी।
बड़वानी। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम सजवानी में दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद हड़कंप मच गया। कुछ ग्रामीणों को जिला अस्पताल में भर्ती किया। ग्रामीणों के अनुसार नल जल की लाइनों में ड्रेनेज का पानी मिलने से लोगों को यह शिकायत होने लगी है। ग्रामीण आरोप लगाया कि सरपंच, सचिव, सीईओ की अनदेखी के चलते यह स्थिति बनी।
बड़वानी। शहर के पुराने आरटीओ बैरियर स्थित किराए के मकान में रहने वाले एक पति-पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटके हुए मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृतकों के स्वजनों को भी घटना की जानकारी दी। हालांकि आत्महत्या की घटना के बाद युवती के स्वजनों ने दो घंटे तक शव को नीचे नहीं उतारने दिया उनका आरोप था कि बेटी की मौत संदिग्ध ही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन के तिलकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर गौशाला में गोवर्धन पूजा की। मुख्यमंत्री ने गौमाता की पूजा भी की और विशाल गौ-अन्नकूट में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौ-सेवा और प्रकृति के सम्मान में हर घर गौशाला और हर गांव में गोवर्धन पूजा आज पूरे प्रदेश में की जा रही है। हमारी सनातन संस्कृति हमें प्रकृति से सदैव जुड़े रहना सिखाती है।
मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब 23 अक्टूबर को महिलाओं के खातों में 250 रुपए शगुन राशि ट्रांसफर करने जा रहे हैं। यह राशि भाईदूज के मौके पर दी जाएगी। इस शगुन के साथ प्रदेश की महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के तहत अब हर महीने 1500 रुपए मिलना शुरू हो जाएगा।
भिंड जिले के सुरपुरा थाना क्षेत्र के अजुद्दीपुरा गांव में सोमवार दोपहर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां अनुसूचित समाज के 33 वर्षीय युवक ज्ञान सिंह जाटव पुत्र विजय जाटव को कुछ दबंगों ने घर से किडनैप कर न केवल बेरहमी से पीटा बल्कि उसे जबरन पेशाब पिलाने जैसी अमानवीय हरकत भी की।

Hot this week

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img