Friday, April 10, 2026
30.1 C
Bhopal

23 सितंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

भोपाल। राजधानी के देहात के गुनगा इलाके में 45 साल की एक महिला को उसके बेटे के दोस्त द्वारा अगवा कर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित पान की गुमटी लगाता है। महिला किसी तरह से आरोपित के चंगुल से छूटने के बाद सोमवार को पुलिस थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
शादी से मना किया तो पिता और बेटी पर दिनदहाड़े हमला
धार में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपित दिनेश पहले से शादीशुदा है, लेकिन उसका 23 साल की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिवार ने शादी से साफ इंकार कर दिया था। इससे आरोपित आगबबूला हो गया। दिनदहाड़े उसने युवती और उसके पिता पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया
पन्ना में दर्दनाक हादसा… नीचे गिरने से मजदूर की मौत
पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत आने वाले पुरैना में जेके सीमेंट प्लांट में कार्यरत मजदूर की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वही जानकारी लगने के बाद प्लांट के अधिकारी एवं पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 
धार में दिनदहाड़े लड़की अगवा, 20 किमी पीछा कर बचाया
मध्य प्रदेश के धार जिले से एक फिल्मी सीन जैसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। सोमवार को दिनदहाड़े गंधवानी बस स्टैंड इलाके से 12वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। अपहरण की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
 इंदौर चूहाकांड पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से किए कड़े सवाल
एमवायएच चूहाकांड में हाई कोर्ट द्वारा स्वत: संज्ञान लेकर दायर की गई जनहित याचिका में सोमवार को आदेश जारी हो गया। कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से पूछा कि दो नवजातों की मौत के मामले में अब तक एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की गई।
7 सालों में 9 करोड़ मरीजों का आयुष्मान योजना से इलाज
आयुष्मान भारत योजना को लागू हुए 7 साल पूरे हो गए हैं। 12 सितंबर 2018 को यह योजना लागू हुई थी, तब से लेकर अब तक देशभर में नौ करोड़ से अधिक लोगों को इस योजना के अंतर्गत उपचार मिला।

Hot this week

भोपाल के 45 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

शादी के लिए लड़की देख लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

​ ​भोपाल | राजधानी के कटारा हिल्स क्षेत्र अंतर्गत रापड़िया...

ऐशबाग फायरिंग: दहशत फैलाने वाला बदमाश दिलावर गिरफ्तार, निकली नकली पिस्टल

​भोपाल। ऐशबाग के बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र में दिनदहाड़े...

भोपाल: बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

Topics

लोक भवन के सामने पाइपलाइन दूसरे दिन भी नहीं सुधरी, आधे शहर में जल संकट

​भोपाल। राजधानी के अति संवेदनशील क्षेत्र लोक भवन (राज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img