Wednesday, February 11, 2026
18.4 C
Bhopal

26 नवंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस संवर्ग में पांच पदों पर पदोन्नति के लिए शुक्रवार को दिल्ली में रिव्यू डीपीसी आयोजित की गई। वर्ष 2024 के लिए यह बैठक हुई। पुलिस मुख्यालय और शासन ने अब वर्ष 2025 के लिए डीपीसी की तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसमें छह अधिकारी पदोन्नत होंगे। हालांकि, राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का कहना है कि 2025 के लिए अभी तक तैयारी पूरी कर प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग को पहुंच जाना चाहिए था।
अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर पर धर्म ध्वजारोहण को बागेश्वर धाम के महंत एवं कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐतिहासिक बताते हुए ब्यास पीठ से ही बयान दिया कि चढ़ मुगलों की छाती पर हमने भगवा लहराया है, कब्र से उठकर देख ले बाबर मंदिर वहीं बनाया है। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सिर्फ इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि बाबर ये देश रघुवर का है, अभीत तो वहीं बनाया है, कृष्ण-लला हम आएंगे और माखन-मिश्री खाएंगे। इसी के साथ-साथ उन्होंने ईशारों-ईशारों में ही मथुरा-वृंदावन में चल रहे मंदिर-मस्जिद विवाद की ओर भी सबका ध्यान खींचने का प्रयास किया।
मध्य प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को शर्मसार करने वाला घटनाक्रम सामने आया है। गुना जिले में नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के अपहरण की सूचना पर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। परिजन जब सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत लेकर पहुंचे उन्हें दुत्कार दिया गया। पीड़िता की हालत खराब है, जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
इंदौर में पिछले दिनों खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने पल्हर नगर के एक घर से 600 लीटर वनस्पति तेल, एसेंस और घी जब्त किया था। यहां से सांची, अमूल, नोवा, मालवा ब्रांड के रैपर एवं आउटर कवर मिले थे। जानकारी के मुताबिक मिलावटी घी को इन ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था। अब इस मामले में गिरिराज गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
एक दिसंबर से प्रारंभ होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Madhya Pradesh Legislative Assembly Winter Session) में सरकार नगर पालिका अधिनियम में संशोधन का विधेयक लाएगी। इसमें जनता द्वारा सीधे नगर पालिका व नगर परिषद का अध्यक्ष चुने जाने का प्रविधान होगा।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक घायल महिला पहुंची और पति पर मारपीट के आरोप लगाए। उसने सीसीटीवी फुटेज भी सबूत के तौर पर दिए जिसमें पति उस पर पत्थर फेंकते हुए नजर आ रहा है। एएसपी ने मामले की जांच के लिए घमापुर थाने को निर्देश दिए हैं

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img