Sunday, September 27, 2026
22 C
Bhopal

भोपाल में शादी का भरोसा दिला कर युवती से किया रेप

भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया गया। अब आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया है। तब पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

टीआई महेश लिल्लारे के मुताबिक 22 वर्षीय युवती प्राइवेट जॉब करती है। जबकि आरोपी माज अंसारी छात्र है। 2022 में दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। पहले दोनों की दोस्ती हुई और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। इस दौरान आरोपी युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसके बाद से वह लगातार पीड़िता का शोषण कर रहा था। अभी कुछ समय पहले ही आरोपी युवक ने पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था, लेकिन फिर मामला शांत हो गया था।

उसकी करतूतों से परेशान होकर पीड़िता सोमवार को थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। साथ ही पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img