Thursday, June 18, 2026
30.9 C
Bhopal

MP की फटाफट बड़ी खबरें

छिंदवाड़ा पुलिस ने काली फिल्म लगी कारों और मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 29 कारों से काली फिल्म हटाई गई और 2 बुलेट मोटरसाइकिलों से मॉडिफाइड साइलेंसर निकाले गए। पुलिस ने 116 वाहनों पर कार्रवाई की और 54,600 रुपये का समंस शुल्क वसूला।
बुरहानपुर में मासूम के ऊपर से गुजरा ट्रक
बुरहानपुर के शिकारपुरा थाना क्षेत्र के मोहन नदी के पास इंदौर-इच्छापुर कलर हाईवे पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। धूलकोट बोरी से एक परिवार काम करने के लिए शाहपुर जा रहा था। बाइक पर पति-पत्नी और उनकी पांच वर्षीय बेटी प्रिया सवार थी।
सतना में पानी भरने पहुंची महिला को दिखी लाश
मध्य प्रदेश के सतना शहर के धवारी इलाके में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला पूजा के लिए पानी भरने कुएं पर पहुंची। कुएं से आ रही तेज बदबू ने उसे कुछ असामान्य महसूस कराया। जब महिला ने झांककर देखा, तो उसके होश उड़ गए कुएं में एक युवक का शव दिखा।
रिहा हुआ दुष्कर्म का आरोपी, तो पीड़िता ने काटा बवाल
युवक पर जिस युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जेल से छूटने के बाद वही युवती उससे निकाह करने के लिए दबाव बना रही थी। उस पीड़िता को जैसे ही आरोपित के जेल से जमानत मिलने की सूचना मिली तो वह अपनी सहेली के साथ उसके घर पहुंची और निकाह करने को लेकर जमकर हंगामा किया। इसके बाद आरोपी युवक ने फांसी लगा ली।
धड़ल्ले से चल रहे हैं झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक
सिवनी के नारायणगंज एवं आसपास क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर हर गांव हर मोहल्ले में इलाज कर रहे हैं और मनमाने ढंग से फीस वसूल कर लोगों को लूट खसोट रहे हैं। लेकिन इन डॉक्टरों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। पैथोलॉजी सेंटर में खुलेआम खून और पेशाब की जांच की जा रही है।
कागजों में 23 घंटे 49 मिनट बिजली, हकीकत में 16 घंटे मिल रही
ग्वालियर में विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ताओं को औसतन 23 घंटे 49 मिनट बिजली देने का दावा करती है, लेकिन शहर की हकीकत इससे अलग है। उपभोक्ताओं को 16 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसके पीछे के कारण रोजाना ट्रिपिंग और औसतन चार से पांच घंटे आपूर्ति बाधित रहना है। 

Hot this week

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

​भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का...

Topics

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img