Wednesday, November 18, 2026
27.1 C
Bhopal

रैगिंग के नाम पर प्राइवेट पार्ट में डाला टूथब्रश

गुजरात में राजकोट के मारवाड़ी विश्वविद्यालय में रैंगिंग के नाम पर एक जूनियर छात्र के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। सीनियर्स ने एक जूनियर स्टूडेंट का नहाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद वे उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। रैगिंग के नाम पर सीनियर्स ने छात्र के प्राइवेट पार्ट में सैनिटाइजर, शहद यहां तक की टूथब्रश और पेंसिल तक डाल दी।

स्टूडेंट ने बताया कि विरोध करने पर सीनियर्स ने उसका प्राइवेट पार्ट काटने की धमकी दी थी। पुलिस ने पांच छात्रों देव परेशभाई रेटिंगा, कुंचित सिंधव, वासु भगवानी भाई चनियारा, हरदीप रंजीतभाई खाचर और एक नाबालिग आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में लिया है।

बहन से बात करते-करते रोने लगा पीड़ित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला 20 अक्टूबर का है। दरअसल, एक दिन छात्र ने अपनी बड़ी बहन से फोन पर बात करते हुए कहा कि उसे हॉस्टल में नहीं रहना और जोर-जोर से रोने लगा। इस पर बहन को कुछ शक हुआ और पिता के साथ वह अपने भाई से मिलने हॉस्टल पहुंची। पिता और बहन को हॉस्टल में देख स्टूडेंट उनसे लिपटकर रोने लगा और आपबीती सुनाई।

Hot this week

गांधीनगर में पेंटिंग ठेकेदार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल। गांधीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के 28 वर्षीय...

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...

सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट...

Topics

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img