Friday, November 20, 2026
25.1 C
Bhopal

राहुल गांधी बोले- हम मुंह बंद, कान खुले रखते हैं…

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में चल रही है। यात्रा महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से सुबह 6 बजे रवाना होकर बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव में 7 बजे पहुंची। कार से उतरते ही राहुल का जोरदार स्वागत किया गया। ​​​​​राहुल की आरती उतारी गई। ​​बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार ने उनके स्वागत में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। यहां राहुल ने 11 मिनट भाषण दिया। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा- यात्रा को सबसे ज्यादा जन समर्थन मध्यप्रदेश में मिलेगा।

राहुल की यात्रा सुबह 10 बजे बुरहानपुर के सेंट जेवियर स्कूल पहुंचेगी। इस दौरान राहुल करीब 7 KM पैदल चलेंगे। यात्रा बुरहानपुर से 10 किलोमीटर दूर है। बुरहानपुर में शाम 4 बजे यात्रा दोबारा शुरू होगी। शाम 7 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में सभा होगी। सभा के बाद राहुल गांधी झिरी में रात रुकेंगे।

Hot this week

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img