Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

राहुल गांधी ने रायबरेली से नामांकन किया, सोनिया-प्रियंका मौजूद रहीं

राहुल गांधी ने रायबरेली से नामांकन कर दिया है। उनके साथ सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी, जीजा रॉबर्ट वाड्रा मौजूद रहे। किशोरी लाल शर्मा ने भी अमेठी से नॉमिनेशन कर दिया है।

कांग्रेस ने नॉमिनेशन के आखिरी दिन रायबरेली से राहुल और अमेठी से किशोरी लाल के नाम का ऐलान किया। किशोरी सोनिया गांधी के भरोसेमंद माने जाते हैं।

शुक्रवार सुबह 9 बजे राहुल परिवार के साथ दिल्ली से रायबरेली के लिए रवाना हुए। साढ़े 10 बजे अमेठी-रायबरेली बॉर्डर पर स्थित फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरे।

एयरपोर्ट से सोनिया, राहुल और रॉबर्ट वाड्रा रायबरेली ​​​​​​कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जबकि प्रियंका और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत अमेठी गए। यहां किशोरी लाल के साथ रोड शो किया। प्रियंका ने कहा- हम अमेठी में एक बार फिर सच्चाई और सेवा की राजनीति वापस लाना चाहते हैं। अब मौका आ गया है। ये आपका चुनाव है, आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे।

राहुल के नामांकन में पूरा गांधी परिवार आया है। सोनिया गांधी 2019 चुनाव के बाद रायबरेली पहुंचीं।

राहुल के नामांकन में पूरा गांधी परिवार आया है। सोनिया गांधी 2019 चुनाव के बाद रायबरेली पहुंचीं।

नामांकन से पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यालय में पूजा की। इसके बाद काफिले के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।

भाजपा ने रायबरेली से योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है, जबकि अमेठी से स्मृति ईरानी लड़ रही हैं। अमेठी से दावेदारी छोड़ने पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राहुल पर तंज कसा।

उन्होंने कहा-राहुल अमेठी से पलायन करके वायनाड गए। रायबरेली की जनता समझ चुकी है, ये रणछोड़ दास लोग हैं। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-गांधी परिवार जहां से हारता है, वहां दोबारा नहीं जाता है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img