Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में होली से पहले रेस्टोरेंट-ढाबों में दबिश

होली से पहले बुधवार देर रात आबकारी अमला कार्रवाई के लिए मैदान में उतरा। रायसेन रोड और अयोध्या बायपास के ढाबों और रेस्टोरेंट में कार्रवाई की गई। यहां से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है।

सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। जिला कंट्रोलर एचएस गोयल ने बताया, बुधवार देर रात अलग-अलग टीमें मैदान में उतरी और कार्रवाई की। अयोध्या नगर बायपास, रायसेन रोड क्षेत्र के रौनक ढाबा, राज दरबार, क्लाउड 11, पीबीआर कैफे, आचमन, खुशी आदि होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट पर दबिश दी गई।

यहां से बड़ी संख्या में अवैध तरीके से शराब पीते और बेचते हुए लोग मिले। इस पर संचालक और मालिकों के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए। वहीं, कुछ शराब पीने वालों पर भी यह कार्रवाई की गई।

29 केस बनाए बुधवार को आधा दर्जन टीमों ने कुल 29 केस बनाए। कुछ जगहों पर अंदर छिपाकर शराब पिलाई जा रही थी। जिला कंट्रोलर गोयल ने बताया कि ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

होली-रंगपंचमी पर बंद रहेंगी शराब दुकानें भोपाल की शराब दुकानें होली और रंगपंचमी के दिन बंद रहेंगी। होली पर पूरे दिन के लिए और रंगपंचमी पर शाम 5 बजे तक दुकानें बंद रखी जाएगी। बता दें कि होली 14 मार्च और रंगपंचमी 19 मार्च को है।

होली से पहले बुधवार देर रात आबकारी अमला कार्रवाई के लिए मैदान में उतरा। रायसेन रोड और अयोध्या बायपास के ढाबों और रेस्टोरेंट में कार्रवाई की गई। यहां से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है।

Hot this week

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

Topics

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img