Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

भोपाल में शोरूम कर्मचारी ने किया सुसाइड

भोपाल के बैरागढ़ में रहने वाले एक फर्नीचर शोरूम के कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। उसके परिजनों ने सूदखोर की प्रताड़ना के कारण खुदकुशी का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

लक्षमणदास पुत्र डोलाराम लीलाराम (40) सीआरपी बैरागढ़ में रहता था। वह एक फर्नीचर शोरूम में नौकरी करता था। उसके भाई भगवानदास लीलानी ने बताया कि बैरागढ़ में रहने वाला एक सूदखोर भाई को प्रताड़ित कर रहा था। इस सूदखोर से भाई ने ढाई साल पहले 2.50 लाख रुपए उधार लिए थे।

इसके एवज में लाखों रुपए लौटा भी चुका था। इसके बाद भी सूदखोर लगातार भाई को मूल रकम और ब्याज लौटाने का दबाव बना रहा था। आए दिन घर आकर मोहल्ले वालों के सामने गालियां देता था।

पत्नी बच्चों के सामने अपशब्द कहता था सूदखोर

सूदखोर पत्नी बच्चों के सामने भी भाई को अपशब्द कहता था। फोन लगाकर धमकाता था, जेल भिजवाने की धमकी देता था। इसी से तंग आकर भाई ने सोमवार को घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। हमने सूदखोर का नाम पुलिस को बता दिया है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। हमारे पास आरोपी द्वारा प्रताड़ित करने के तमाम सबूत मौजूद हैं।

Hot this week

दतिया के सेवढ़ा में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, समर्थन में बाजार बंद; जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

​दतिया: नगर परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल...

भंडारी ब्रिज के नीचे से 5.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का केस

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित भंडारी...

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

Topics

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: 3 लाख से अधिक का अमानक घी-पनीर जब्त

​इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान के तहत सोमवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img