Sunday, November 29, 2026
18.1 C
Bhopal

रायसेन: खेत में स्टार्टर ठीक करते समय किसान की करंट से मौत, अस्पताल में उम्र को लेकर हुआ विवाद

​रायसेन। जिले के ग्राम सालेरा में खेती का काम करते समय 53 वर्षीय किसान इमरत सिंह लोधी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वे धान की मड़ाई के दौरान खेत में बिजली का स्टार्टर ठीक कर रहे थे। अचानक बिजली आने से वे उसकी चपेट में आ गए। परिजन उन्हें तुरंत विदिशा जिला अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

​दस्तावेजों में उम्र को लेकर हंगामा

अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान तब विवाद की स्थिति बन गई, जब दस्तावेजों में किसान की उम्र 60 वर्ष दर्ज कर दी गई। परिजनों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उनकी वास्तविक उम्र 53 वर्ष है और सबूत के तौर पर आधार कार्ड पेश किया। पुलिस ने बाद में जानकारी में सुधार किया। इसके अलावा, परिजनों ने पोस्टमार्टम में हुई देरी को लेकर भी नाराजगी जताई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

Topics

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img