Wednesday, September 16, 2026
30.1 C
Bhopal

राजस्थान में 250 दलित परिवारों ने हिंदू धर्म छोड़ा:मूर्तियां नदी में विसर्जित कीं

राजस्थान के बारां जिले में सवर्ण समाज के लोगों की मारपीट से आहत 250 दलित परिवारों ने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया। इन लोगों ने अपने घरों से देवी-देवताओं की मूर्तियों और तस्वीरों को बैथली नदी में विसर्जित कर दिया।

इन परिवारों ने राज्य सरकार के खिलाफ भी आक्रोश जताया और आरोप लगाया कि 15 दिन पहले मां दुर्गा की आरती करने पर सवर्णों ने दलित समुदाय के दो युवकों के साथ मारपीट की थी। समाज ने राष्ट्रपति से लेकर जिला प्रशासन तक न्याय की गुहार लगाई, लेकिन मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह पूरा मामला छबड़ा क्षेत्र के भूलोन गांव का है।

मां दुर्गा की आरती करने पर दलित युवकों को पीटा
जिला बैरवा महासभा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बालमुकंद बैरवा ने बताया कि भूलोन गांव में 5 अक्टूबर को दलित समुदाय के युवकों राजेंद्र और रामहेत ऐरवाल ने मां दुर्गा की आरती का आयोजन किया था। इन युवकों से राहुल शर्मा और लालचंद लोधा ने मारपीट की थी।

Hot this week

कोतवाली टीआई प्रभात गौड़ समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

​भोपाल राजधानी में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने...

Topics

कोतवाली टीआई प्रभात गौड़ समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

​भोपाल राजधानी में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने...

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img