Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

अवैध पिस्टल ले जाते पकड़ाया राजस्थानी युवक

फेसबुक पर युवती से दोस्ती कर प्यार कर बैठा युवक हथियारों की तस्करी करते हुए पकड़ाया है। हनी ट्रेप में फंसा यह युवक, युवती के कहने पर उज्जैन से 4 अवैध पिस्टल लेकर जोधपुर जा रहा था। रतलाम पुलिस ने इसे 4 पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस के साथ जावरा में इसे बस स्टैंड पर पकड़ा है।

रतलाम एसपी कुमार ने सोमवार दोपहर में इसका खुलासा करते हुए बताया कि 21 मार्च 25 को जावरा के चौरासी बड़ायला तिराहे के यात्री प्रतीक्षालय में एक संदिग्ध अवैध हथियारों के साथ मौजूद होने की सूचना मिली थी।

पुलिस टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर सज्जन कुमार (27) पिता लक्ष्मीनारायण मेघवाल निवासी आबुसर का वास, थाना सदर झुंझुनू (राजस्थान) को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 4 पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस मिले।

कोर्ट ने 26 मार्च तक उसे पुलिस रिमांड पर लिया है। खुलासे के दौरान एएसपी राकेश खाखा, जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मो, जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी वीडी जोशी मौजूद रहे।

फेसबुक पर दोस्ती कर फंसाया एसपी कुमार ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आए युवक से पूछताछ में पता चला कि सोशल मीडिया पर राजस्थान की पूजा नाम की लड़की से दोस्ती हुई थी। युवती ने उसे अपनी सहेली अन्नू के मोबाइल नंबर दिए और बात करवाई। अन्नू अवैध हथियार की गैंग में काम करती है।

अन्नू ने हनी ट्रेप के जाल में फंसाकर सज्जनकुमार को अवैध पिस्टल लाने के लिए उज्जैन भेजा। जब युवक उज्जैन पहुंचा तो सामने एक व्यक्ति आया उसने 4 पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस दिए। उन्हें जोधपुर में देना था लेकिन युवक को नहीं बताया था कि किसे देना है। जोधपुर पहुंचने पर फोन पर जानकारी देने की बात बताई। जानकारी में सामने आया है दोनों युवतिया राजस्थान के सवाईमाधोपुर के रहने वाली है।

प्यार का लालच दिया अन्नू अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़ी थी। उसने आरोपी युवक को प्यार और पैसों का लालच देकर इस धंधे में शामिल किया। अन्नू ने सज्जन कुमार को उज्जैन रेलवे स्टेशन के पास चामुंडा माता मंदिर के पास बुलाया। वहां दो अज्ञात व्यक्ति आए और आरोपी युवक सज्जन कुमार को 4 पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस सौंपे। अन्नू के कहने पर आरोपी यह हथियार जोधपुर किसी व्यक्ति को देने जा रहा थ। जोधपुर जाने के लिए वह जावरा आया, यहां पर जावरा की औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने पकड़ लिया। अवैध पिस्टल जब्त की।

Hot this week

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

Topics

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img