आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

राज्यसभा के लिए बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

मध्यप्रदेश में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

विधानसभा सदस्यों की संख्या के हिसाब से भाजपा ने चार और कांग्रेस ने एक उम्मीदवार घोषित किया है। ऐसे में चुनाव निर्विरोध होना लगभग तय है।

कांग्रेस के अशोक सिंह ने नामांकन दाखिल किया। प्रस्तावक पूर्व सीएम कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, अजय सिंह, रामनिवास रावत और राजेंद्र सिंह हैं। नामांकन के दौरान कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के नहीं पहुंचने के सवाल पर जीतू पटवारी बोले- कोई शंका, कुशंका किसी को नहीं होनी चाहिए। बुधवार को ही कमलनाथ, दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर बधाई दे दी है।

नेता प्रतिपक्ष बोले- कांग्रेस ने सिंधिया के सामने शेर दिया

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी अशोक सिंह के लिए कहा कि कांग्रेस ने सिंधिया के लिए शेर दिया है।

उन्होंने कहा- मोहन यादव को यूपी और बिहार के हिसाब से मुख्यमंत्री बनाया है। मध्यप्रदेश के यादव और सिंधिया के चंबल के अंदर सेंधमारी के लिए हमने कांग्रेस की तरफ से अशोक सिंह के रूप में एक शेर दिया है। अब चंबल में एक नई शुरुआत होगी। सिंधिया का जो किला है उसे ध्वस्त करने में अशोक सिंह बड़ी भूमिका अदा करेंगे।

भाजपा के चारों उम्मीदवारों के प्रस्तावक डॉ. मोहन यादव

भाजपा के डॉ. एल. मुरुगन, बंशीलाल गुर्जर, उमेश नाथ महाराज और माया नारोलिया ने विधानसभा में नामांकन दाखिल किया। चारों उम्मीदवारों के प्रस्तावक सीएम डॉ. मोहन यादव हैं।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770