Monday, August 31, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में दोस्त ने छात्रा को कार से कुचला:घायल बोली- दोस्ती को प्यार समझ बैठा, दूसरे लड़के के साथ देखा तो भड़का

भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में दोस्त के साथ बाइक पर जा रही छात्रा को युवक ने कार से कुचलकर हत्या की कोशिश की। घायल छात्रा के सिर और चेहरे में कई फ्रैक्चर आए हैं। वहीं उसका दोस्त घायल है। वह घर से फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में शामिल होने का कहकर निकली थी। ये घटना रविवार शाम की है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।लालघाटी इलाके के विजय नगर में रहने वाली युवती (24 साल) साइकोलॉजी से एमए कर रही है। रविवार शाम वह फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में जाने का कहकर घर से निकली थी। इसी बीच, कोटरा सुल्तानाबाद में रहने वाले छात्रा के पुराने दोस्त सौम्य सारस्वत ने फोन कर उसे बोट क्लब पर बुलाया। छात्रा अपने दूसरे फ्रेंड क्षितिज के साथ उससे मिलने पहुंची। छात्रा को दूसरे लड़के के साथ देख सौम्य भड़क गया। दोनों के बीच कहासुनी हो गई।विवाद शांत होने पर वह क्षितिज की बाइक से जाने लगी। इस दौरान सौम्य ने कार से उनका पीछा कर रविन्द्र भवन के पास हत्या के इरादे से उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर दूर जा गिरे। घटना के बाद सौम्य गाड़ी लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना देकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। छात्रा हमीदिया अस्पताल के ICU में भर्ती है, जबकि क्षितिज को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Hot this week

अस्पताल की कैंटीन से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

​कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल की कैंटीन से...

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

भोपाल में लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, कोलार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोटिस

​भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को समयावधि (टीएल)...

Topics

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img