Sunday, November 8, 2026
30.7 C
Bhopal

दीपावली पर अनूठी पहल: बाग मुगालिया में रहवासियों ने उतारी पेड़ों की आरती, दीप जलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भोपाल। राजधानी के बाग मुगालिया एक्सटेंशन क्षेत्र में दीपावली के पावन पर्व पर पर्यावरण संरक्षण की एक अनूठी और प्रेरक मिसाल देखने को मिली। कॉलोनी के महिला, पुरुष और बच्चों ने आसपास के हरित क्षेत्र में पहुंचकर विधि-विधान से पेड़ों की आरती उतारी और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से क्षेत्रवासी दीपावली के मौके पर यह पहल करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन) देकर जीवन देते हैं, इसलिए रोशनी के इस त्योहार पर उनकी आरती उतारकर और दीपक जलाकर उनका आभार जताया जाता है। शनिवार रात शुरू हुई इस मुहिम में बच्चे और बुजुर्ग भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रहवासियों ने दीपावली की रात भी पेड़ों के पास दीप सजाने और हरित आवरण को बचाने का संकल्प दोहराया।

Hot this week

धनतेरस पर दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में हाथ की सफाई: ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने उड़ाए 9 लाख के जेवर

माढ़ोताल: त्योहार की गहमागहमी के बीच आईटीआई चुंगीनाका स्थित...

मां की देखभाल को लेकर विवाद: छोटे भाई ने बड़े भाई को लाठी से पीटा, मौत के बाद कमरे में गाड़ा शव

भीकनगांव (खरगोन)। जिले के शंकरखेड़ी गांव में कैंसर पीड़ित...

भोपाल से लौट रहे युवक को डंपर ने रौंदा, मौत; चचेरा भाई घायल

भोपाल। राजधानी घूमकर अपने गांव लौट रहे एक 18...

Topics

भोपाल से लौट रहे युवक को डंपर ने रौंदा, मौत; चचेरा भाई घायल

भोपाल। राजधानी घूमकर अपने गांव लौट रहे एक 18...

बुजुर्ग महिला की लूट के बाद गला घोंटकर हत्या, संदेही मां-बेटा हिरासत में

भोपाल। शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के वाजपेयी नगर में 75...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img